फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime in puwan

वैन में चालक ने महिला से किया दुष्कर्म

Wed, 11 Sep 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
crime in puwan
पुवायां (शाहजहांपुर)। एक साल के बच्चे को गोद में लेकर मायके से ससुराल जा रही एक महिला से वैन चालक ने वैन में ही दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के बच्चेे को वैन की सीट के नीचे डाल दिया। मोहम्मदी में लोगों ने चालक को वैन सहित पकड़ लिया, लेकिन पुलिस ने चालक को वाहन सहित भगा दिया। बाद में एएसपी अपर्णा गौतम और सीओ प्रवीण कुमार ने भी पीड़िता और उसके पति से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

महिला के अनुसार उसका मायका बंडा के एक गांव में है। वह कुछ दिन पूर्व मायके गई थी और मंगलवार सुबह मायके से ससुराल के लिए चली। उसके साथ एक वर्ष का पुत्र भी था। पुवायां में जेबां चौराहे पर सुबह साढ़े आठ बजे वह गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक वैन आकर रुकी। वैन में चार महिलाएं और चार पुरुष बैठे थे। चालक ने उसे भी वैन में बिठा लिया। रास्ते में गांव ककरहा चौराहे पर चालक ने सभी सवारियों को उतार दिया। वह भी उतरने लगी तो चालक ने गांव तक छोड़ने की बात कहते हुए उससे बैठे रहने को कहा। आगे चलने के बाद चालक ने वैन को कच्चे रास्ते पर उतार दिया और एक बाग के पास वैन को रोक दिया। इसके बाद चालक ने धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके पुत्र को गाड़ी में ही सीट के नीचे डाल दिया।
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे मौके पर ही छोड़ कर वाहन सहित भाग निकला। कुछ दूर ससुराल में जाकर उसने पति को जानकारी दी तो उन्होंने गांव के कई लोगों के साथ पीछा कर वैन को खीरी के मोहम्मदी कस्बे में पकड़ लिया। इस दौरान वहां मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। जुलूस में मौजूद पुलिस ने उन लोगों से मामले की जानकारी किए बगैर वैन को छुड़वा दिया। इसके बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। बाद में पीड़िता गांव के लोगों और पति के साथ कोतवाली आई और वैन के नंबर के आधार पर तहरीर दी। पुलिस ने वैन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed