फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

नेताजी की कैंटीन में बालश्रम जायज

Thu, 04 Jun 2015 12:45 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 04 Jun 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
रूहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर चल रही कैंटीन में दो बच्चे काम कर रहे हैं। इसकी सूचना मिली तो चाइल्डलाइन के साथ श्रम विभाग की टीम मौके पर भी पहुंची। एक बच्चा तो मौके से गायब हो गया। दूसरे बच्चे को छुड़ाने चले तो पता चला कि कैंटीन किसी सपा नेता की है। फिर तो नियमों की बात कहते हुए टीम उल्टे पांव लौट आई। बच्चे का मेडिकल कराने की जिम्मेदारी कैंटीन कर्मियों को ही सौंप दी गई है।  
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन को मुंबई मुख्यालय से रूहेलखंड विश्वविद्यालय की कैंटीन में दो बच्चों के काम करने की शिकायत भेजी गई। मुख्यालय से बरेली चाइल्ड लाइन को जानकारी देकर इस पर कार्रवाई करने को कहा। इन बच्चों को यहां से शेल्टर होम ले जाना था। स्थानीय टीम ने श्रम विभाग से इस विषय पर बातचीत की तो कई दिन निकल गए, लेकिन कोई कैंटीन झांकने नहीं गया। बुधवार को अचानक श्रम विभाग की टीम पीलीभीत रोड स्थित विश्वविद्यालय परिसर की कैंटीन में पहुंच गई और काफी देर बाद चाइल्ड लाइन को इस विषय में जानकारी दी। यहां दो बच्चे काम कर रहे थे। 18 साल से कम उम्र का बच्चा तो मौके से गायब हो गया। दूसरे बच्चे की उम्र को लेकर टीम में मतभेद रहा। सूत्रों ने बताया कि टीम मौके पर बच्चे को छोड़कर इसलिए चली गई क्याेंकि कैंटीन भले ही कागजों पर किसी के नाम पर हो, लेकिन इस पर एक सपा नेता का हाथ है। कोई विवाद होता इसलिए बच्चे की पूरी जानकारी लेकर उसे वहीं छोड़ दिया।

विज्ञापन


- उम्र को लेकर मतभेद
इसमें एक की उम्र 14 वर्ष से कम जबकि दूसरा 18 वर्ष से कम था। चाइल्ड लाइन के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बालश्रम के अंतर्गत लिया जाता है जबकि श्रम विभाग 14 साल तक के बच्चों को ही बालश्रम के दायरे में लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चाइल्डलाइन को करें शिकायत
चाइल्डलाइन हेल्पलाइन 1098 पूरे देश में एक केंद्रीय संस्था चल रही है। यह बालश्रम के साथ बच्चाें की शिकायत भी सुनती है। बरेली संयोजक गजेंद्र ने बताया कि बरेली में संस्था का कार्यालय खुल गया है, इसके बाद इस मामले में और सतर्क ता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed