फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

व्हाट्सएप पर धार्मिक टिप्पणि से हंगामा, चौकी घेरी

Fri, 22 May 2015 01:07 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 22 May 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
कराटे चैंपियन दीपक सागर के व्हाट्स एप पर धार्मिक टिप्पणी करने पर भड़के लोगों ने चौकी घेरकर प्रदर्शन किया। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा में इंटेलीजेंस ब्वायज के नाम से व्हाट्स एप पर 35 लड़कों का ग्रुप है। इस ग्रुप में कस्बे के पढ़ने वाले लड़के एक-दूसरे से अपनी बात शेयर करते रहते हैं। फैज इस ग्रुप का एडमिन है। बुधवार को सुबह सात बजे कस्बे के ही जाटवपुरा वार्ड एक के रहने वाले ग्रुप के मेंबर कराटे चैंपियन दीपक ने इमेज शेयर की। उसमें धर्म विशेष पर टिप्पणी की गई थी। ग्रुप एडमिन और उसके साथी फैजान ने इसका विरोध किया। ग्रुप में ही गाली-गलौज का दौर शुरू हो गया। इस पर दीपक ने मैसेज करके माफी भी मांग ली। कहने लगा कि किसी ने उसे यह इमेज भेजी थी, लेकिन बृहस्पतिवार की शाम तक यह बात कस्बे में फैल गई। कस्बे मेें रजा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष फरमूद अंसारी, सभासद रेशमा के पति अब्दुल हलीम और जाने आलम भीड़ के साथ रिठौरा पुलिस चौकी  पहुंच गए। उन्होंने चौकी का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने देर शाम को चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों का समझाकर शांत कि या। एसपी देहात का कहना है कि मामले में दीपक के खिलाफ धार्मिंक भवनाएं भड़काने और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी लालकुंआ(उत्तराखंड) में बताया जा रहा है। उसके दादा रिटायर शिक्षक रेवाराम को थाने में बैठा लिया है। एहतियातन कस्बे में फोर्स तैनात कर दी गई है। हालांकि पूरी तरह से शांति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed