{"_id":"5d1e07178ebc3e3c6f6e2b13","slug":"crime-for-dwory-bareilly-news-bly367318374","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकने से हुई थी विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकने से हुई थी विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर में विवाहिता की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। थाना पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार को भगवतीपुर निवासी विनोद कुमार की पत्नी मालती पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस पर मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। देर शाम पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फंदे पर लटकने से बताई गई है। विवाहिता के शव को मायके वाले अपने घर ले गए हैं। इधर, विवाहिता के पिता महेश पटेल ने मालती के पति विनोद कुमार, ससुर भूपसिंह, सास वीरवती, देवर आशू और अंकुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।