फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panchayat decree - accused of molesting student, only five shoes

पंचायत का फरमान- छात्रा से छेड़छाड़ की सजा आरोपी को सिर्फ पांच जूते

Thu, 23 Jan 2020 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Panchayat decree - accused of molesting student, only five shoes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

पुलिस ने भी पंचायत के फैसले पर लगा दी मुहर, नहीं की कोई कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपी पहले भी एक किशोरी से कर चुका है छेड़खानी, तब डांट-डपटकर मामला कर दिया था रफा-दफा

फरीदपुर। कक्षा छह की एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले को पंचायत ने अजीबोगरीब तरीके से रफा-दफा करा दिया। पंचायत ने छात्रा और उसके पिता से आरोपी को 5-5 जूते लगवाकर मामला रफा-दफा करा दिया। पुलिस ने भी पंचायत के फैसले पर मुहर लगा दी और आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी इससे पहले भी एक किशोरी से छेड़खानी कर चुका है। तब उसे डांट-डपटकर मामला निपटा दिया गया।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा छह की छात्रा की मां किडनी रोग से पीड़ित है। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। लिहाजा परिजन ने छात्रा की घर के पास ही एक युवती से ट्यूशन लगवा दी है। 19 जनवरी को छात्रा जब ट्यूशन पढ़ने गई तो पता चला कि टीचर अपनी बहन और मां के साथ फरीदपुर में शॉपिंग करने गईं हैं। छात्रा जब टीचर के घर से लौटने लगी तभी टीचर के भाई ने उसे पकड़ लिया और खींचकर कमरे में ले गया। वह जब छात्रा से छेड़खानी करने लगा तो उसने शोर मचा दिया। इस पर गांव के लोग एकत्र हो गए। छात्रा की मां भी वहां पहुंच गई। लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो लड़के ने छात्रा की पिटाई कर दी और वहां से भाग गया। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय छात्रा के पिता से फैसला करने को कह दिया। इसके बाद 21 जनवरी को गांव में पंचायत बैठी। पंचायत ने फैसला सुनाया कि पीड़ित छात्रा और उसका पिता लड़के को पांच-पांच जूते मारें। इसके बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया। गांव वालों ने बताया कि लड़का पहले भी दूसरे संप्रदाय की एक लड़की से छेड़छाड़ कर चुका है। इस घटना को लेकर खासा बवाल भी हुआ था। तब कुछ लोगों ने लड़के को डांट कर मामला रफा-दफा करा दिया था।
विज्ञापन

 
घटना की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामला अब संज्ञान में आया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। - धनंजय सिंह प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed