{"_id":"5d9268b98ebc3e01431c0fed","slug":"crime-faridpur-news-bly378320946","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग के बाद बच्ची को लेकर घर गई बिन ब्याही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग के बाद बच्ची को लेकर घर गई बिन ब्याही मां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। बच्ची को जन्म देने के बाद अपनाने से इनकार करने वाली बिन ब्याही मां सोमवार को सीडब्ल्यूसी की काउंसलिंग के बाद बच्चों को अपने साथ रखने पर राज हो गई। टीम ने बच्ची को किशोरी के सुपुर्द कर दिया है। जिसे वह अपने साथ लेकर चली गई। हालांकि सीडब्ल्यूसी की टीम ने मंगलवार को उसे फिर बुलाया है।
फरीदपुर सीएचसी में एक किशोरी ने गुरुवार को एक बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद उसने बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया था। बल्कि अपने पिता के साथ चुपचाप सीएचसी से भागने की फिराक में थी। सीएचसी स्टाफ ने उसे रोक लिया था। सीएचसी स्टाफ ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया था, लेकिन किसी भी हाल में बच्ची को अपनाने को तैयार नहीं थी। न ही उसने बच्ची को दूध पिलाया था, न ही उसे अपने पास आने दे रही थी। मामले की सूचना सीडब्ल्यूसी को दी गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे चाइल्ड लाइन की टीम किशोरी को लेकर सीडब्ल्यूसी कार्यालय बरेली पहुंची। जहां किशोरी की काउंसलिंग की गई तो वह बच्ची को अपने साथ रखने पर राजी हो गई। इसके बाद बरेली से किशोरी को बच्ची के साथ उसके घर जाने की इजाजत दे दी गई। हालांकि टीम ने मंगलवार को फिर उसे कार्यालय बुलाया है। यहां दोबारा उसकी काउंसलिंग की जाएगी। टीम के समझाने के बाद भी किशोरी आरोपी का नाम बताने को तैयार नहीं है। न ही वह किसी के खिलाफ तहरीर देने को तैयार है।
सीडब्ल्यूसी के निर्देशानुसार चाइल्ड लाइन की टीम किशोरी और बच्ची को साथ ले गई थी। सीडब्ल्यूसी जो निर्णय देगी वही मान्य होगा। - डॉ. बासित अली, अधीक्षक सीएससी फरीदपुर।