फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

Bareilly News: आबकारी अधिकारी के सामने ही शराब कारोबारी ने तानी पिस्टल

Sun, 15 Jan 2023 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
crime
पिस्टर निकालता व्यापारी। वायरल वीडियो - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर में दूधियानाथ मंदिर रोड स्थित शराब गोदाम पर शनिवार को बरेली के शराब कारोबारी प्रभात जायसवाल ने जिला आबकारी अधिकारी के सामने पिस्टल तान दी और उसके गुर्गों ने पीलीभीत के शराब कारोबारी को पीट दिया। वहां मौजूद आबकारी इंस्पेक्टर व अन्य लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया। विवाद की वजह कारोबारी रंजिश बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे एसपी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शिवनगर कॉलोनी निवासी शराब कारोबारी आयुष अग्रवाल ने बताया कि उनकी गजरौला में शराब की दुकान है। वह शनिवार को सुबह पौने 11 बजे शराब की बिक्री का चेक जमा करने सुनगढ़ी क्षेत्र के दूधियानाथ मंदिर रोड स्थित शराब के गोदाम पर गए थे। चेक जमा करने के दौरान गोदाम के मैनेजर संजय रावत ने कहा कि आबकारी इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने कुछ देर रुकने के लिए बोला है। इस पर वह गोदाम पर रुक गए। कुछ ही देर बाद जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, आबकारी इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह वहां पहुंच गए। उनके पीछे-पीछे बरेली के फरीदपुर कस्बा निवासी शराब कारोबारी प्रभात जायसवाल अपने साथियों के साथ हथियार लेकर गोदाम पर पहुंच गया।
विज्ञापन

आयुष का आरोप है कि वह गोदाम इंचार्ज से कुछ कह रहे थे कि इसी दौरान प्रभात तमतमा उठा। उसने गालियां देते हुए पिस्टल निकालकर लोड की और उसकी ओर तान दिया। आयुष ने कमरे से बाहर निकलना चाहा तो बाहर खड़े उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। गोदाम पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया। इस दौरान आबकारी अधिकारी वहां से निकल गए। सूचना पर सुनगढ़ी व कोतवाली पुलिस पहुंच गई तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पाकर एसपी अतुल शर्मा भी थाना समाधान दिवस छोड़कर मौके पर पहुंच गए। आयुष जायसवाल ने सुनगढ़ी पुलिस को घटना के बाद तहरीर दे दी लेकिन पुलिस ने देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। घटना के बाद कुछ व्यापारियों ने एसपी से बात की और दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
---
बरेली के शराब कारोबारी समेत कई पर रिपोर्ट दर्ज
इस मामले में सुनगढ़ी थाने में आयुष जायसवाल की ओर से फरीदपुर कस्बा निवासी शराब कारोबारी प्रभात जायसवाल और उसके साथियों विनीत जायसवाल, बीनू जायसवाल, ओमप्रकाश के अलावा चार अन्य लोगों खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

----
मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में जिसकी भी गलती सामने आएगी। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अतुल शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed