फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On complaint of school in Bareilly girl student reached her school with fake mother

छात्रा के बैग में मिलीं आपत्तिजनक चीजें: मम्मी को बुलाया गया स्कूल में, लड़की ने ले जाकर खड़ीं कर दी नकली मां

Thu, 29 Sep 2022 04:45 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 04:45 PM IST
सार

स्कूल की शिक्षिकाओं ने बताया कि कुछ दिन पहले छात्रा के बैग से प्रेगान्यूज प्रेगनेंसी टेस्ट किट के साथ ही कई आपत्तिजनक चीजें मिली थीं। ऐसे में उन्होंने लड़की की मां को स्कूल में बुलाया था।

विज्ञापन
On complaint of school in Bareilly girl student reached her school with fake mother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली शहर के एक गर्ल्स इंटर कॉलेज में नौवीं की एक छात्रा ने बैग में आपत्तिजनक चीजें मिलने पर नकली मां को पेश कर दिया। दरअसल, स्कूल प्रबंधन ने छात्रा की हरकतों की जानकारी देने के लिए उससे अपनी मम्मी को लेकर आने के लिए कहा था, लेकिन छात्रा अपनी मम्मी के बजाय सहेली की मां को ले गई और उन्हें अपनी मम्मी बताकर स्कूल प्रबंधन के सामने पेश कर दिया। उन्होंने आपत्तिजनक चीजें गलती से उसके बैग में आने की बात कहकर मामला रफा-दफा करा दिया।

विज्ञापन

उस वक्त तो छात्रा की चालाकी पकड़ में नहीं आई, लेकिन जब छात्रा के लगातार स्कूल से गायब रहने पर उसके घर शिकायत की गई और उसकी मां को बुलाया गया तब मामला खुला। शिक्षिकाओं ने छात्रा की मां के सामने उसकी कारगुजारियां रखीं तो वह छात्रा का पक्ष लेने लगीं और स्कूल में पढ़ाई न होने की बात कहकर शिक्षिकाओं को ही दोष देने लगीं। बाद में वह छात्रा को अपने साथ लेकर स्कूल से चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिकाओं ने बताया कि कुछ दिन पहले छात्रा के बैग से प्रेगान्यूज प्रेगनेंसी टेस्ट किट के साथ ही कई आपत्तिजनक चीजें मिली थीं। तब बुलाने पर छात्रा ने अपनी सहेली की मां को अपनी मम्मी बताकर पेश कर दिया था। शिक्षिकाओं ने उन्हें पूरी बात बताई तो उन्होंने कहा कि गलती से ये चीजें उसके बैग में आ गईं थीं। इस बारे में उसके पापा से कुछ मत कहिएगा। वह बहुत गुस्सैल हैं। इसकी जान ही ले लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed