{"_id":"62669888f0341070ae5b2c15","slug":"crime-bareilly-news-bly482645894","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा देकर इशरत को किया गया था अगवा, फिर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा देकर इशरत को किया गया था अगवा, फिर कर दी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली के इशरत हत्याकांड में अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मां ने सोमवार को थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कुछ लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ भी की गई लेकिन उनसे कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी।
दो दिन पहले फैजगंज बेहटा इलाके में बिसौली के इशरत का बोरी में बंद शव पड़ा मिला था। उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी। उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए। उसके शरीर पर पेंट लगा था। इशरत को देखकर ऐसा माना जा रहा था कि उसे काम करने के दौरान अगवा कर लिया गया। वह कपड़े भी कहीं काम करने वाले पहने हुए था। पुलिस का अनुमान है कि या तो उसे काम करने की जगह से अगवा कर लिया गया था या फिर उसे घर के आसपास बंधक बना लिया गया, फिर उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि इशरत की हत्या में नजदीकी लोगों का हाथ तो नहीं है। रविवार रात इशरत के शव को दफन कर दिया गया। सोमवार को उसकी मां नासिरी ने फैजगंज बेहटा थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।