{"_id":"623a247ba62b51375f4d3309","slug":"crime-bareilly-news-bly47900993","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर मामले को फर्जी बताती रही पुलिस, फिर दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर मामले को फर्जी बताती रही पुलिस, फिर दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिता पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगाने के मामले में कार्रवाई न होने पर थाने में जहर खाने वाली महिला की ओर से थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले की विवेचना बारादरी पुलिस करेगी। वहीं, इससे पहले पुलिस महिला के आरोपों को नकारने में जुटी रही।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पिता पर दस साल तक वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि शादी के बाद भी पिता उसके बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर उससे वेश्यावृत्ति कराता था और रुपये खुद ले लेता था। इस मामले में उसने इज्जतनगर पुलिस से शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पति का आरोप है कि रविवार रात भी महिला इस मामले में शिकायत लेकर इज्जतनगर थाने पहुंची तो पुलिस ने भगा दिया। इस पर उसने थाने में ही जहर खा लिया, फिर उन्होंने अपनी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शासन ने लिया संज्ञान तो रात भर दौड़ी पुलिस
थाने में जहर खाने का मामला सुर्खियों में आया तो शासन स्तर से इस मामले में पूछताछ की जाने लगी। रात में ही कई थानों की पुलिस लगातार युवती के भाई और पिता को खोज निकाला गया। एसएसपी भी रात में ही इज्जतनगर थाने पहुंचे। उनकी ओर से पुलिस ने बताया कि प्रेम विवाह के कारण पिता ने संपत्ति से बेदखल किया तो युवती उन पर वेश्यावृत्ति के आरोप लगाने लगी। वहीं, थाने में जहर खाने की बात भी पुलिस ने नकार दी। मगर मंगलवार शाम को इस मामले में युवती की ओर से उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इस मामले की विवेचना बारादरी पुलिस से कराई जाएगी। अगर महिला के आरोप गलत पाए गए तो मुकदमे को एक्सपंज कर महिला के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।