फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मितौली के पंचायत मित्र की नृशंस हत्या का वीडियो वायरल

Wed, 25 Aug 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। मितौली थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव निवासी पंचायत मित्र मनोज की शनिवार को चार हमलावरों ने बांके और कुल्हाड़ी से प्रहार करके नृशंस हत्या कर दी थी। जघन्य हत्याकांड के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चार आरोपी मनोज को दौड़ाकर बेरहमी से उस पर प्रहार कर रहे हैं। मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और चौथा पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत रसूलपुर के मजरा कमलापुर के रहने वाले पंचायत मित्र मनोज की शनिवार देर शाम चुनावी रंजिश में मितौली से घर जाते समय हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता त्रिवेणी प्रसाद की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों अमरजीत, सुरेश, बाल गोविंद, रवित के खिलाफ अपने सामने ही हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि नामजद आरोपियों में बालगोविंद और सुरेश को घटना के अगले दिन रसूलपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों की निशानदेही पर कमलापुर चौराहे के पास एक खंडहरनुमा पंचायत भवन के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद किए गए। मुख्य आरोपी अमरजीत को पुलिस ने लखीमपुर रोड पर दानपुर मोड़ से दबोचा लिया। वह भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। अमरजीत की निशानदेही पर मूसेपुर रोड पर एक खेत के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया गया। मगर चौथा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। तनाव के चलते गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

मनोज लगाता रहा गुहार, आरोपी करते रहे प्रहार
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपियों ने मनोज को चारों ओर से घेरकर पकड़ रखा है। वह खुद को छोड़ने की गुहार लगा रहा है। भागने की कोशिश भी कर रहा है लेकिन आरोपी उस पर प्रहार कर रहे हैं। खड़े रहने के दौरान उसके सिर पर वार किए गए, वह जमीन पर गिरा तो बांका और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed