फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बेटे ने बाप के बारे में पूछा तो ताजा हुए पुराने जख्म, बयान दर्ज

Sun, 07 Mar 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
crime
crime
शाहजहांपुर। 27 साल पहले किशोरावस्था में दो भाइयों द्वारा शारीरिक शोषण के बाद बेटे को जन्म देने वाली महिला ने शनिवार को सदर बाजार थाने में बयान दर्ज कराए। उसका कहना है कि बेटे ने जब पिता के बारे में पूछा तो वर्षो से दबे जख्म ताजा हो गए। इसके बाद उसने निर्णय लिया कि वह दोषियों को सजा दिलाकर रहेगी। बयान दर्ज कराने के बाद महिला लखनऊ लौट गई।
विज्ञापन

सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल के अनुसार महिला का कहना है कि 1994 में जब वह 12 वर्ष की थी तब वह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपने रिश्तेदार के यहां रहती थी। थोड़ी दूरी पर रहने वाले दो सगे भाइयों ने उसका एक साल तक शारीरिक शोषण किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो रिश्तेदारों ने आरोपियों के यहां शिकायत की। आरोपियों ने उन्हें डरा धमकाकर चुप करा दिया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि बाद में एक बेटे को जन्म दिया। लोकलाज के डर से बेटे को एक दंपती को लालन-पालन के लिए दे दिया। कुछ साल बाद उसकी एक युवक से शादी कर दी गई। उसको एक बेटा भी हुआ। शादी के कुछ साल बाद उसके पति को अतीत में घटी घटना के बारे में पता चला तो उसने महिला और बेटे को छोड़ दिया। महिला के अनुसार दूसरों के यहां पल रहे बेटे ने मां से अपने पिता के बारे में पूछा। दबाव डालने पर उसने अपने साथ हुई ज्यादती की कहानी सुनाई। साथ ही दोषियों को सजा दिलाने का निर्णय लिया। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सदर बाजार थाने में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार शनिवार दोपहर महिला थाने पहुंची और सीआरपीसी की धारा 161 के तहत अपने बयान दर्ज कराए। महिला के वकील ने बताया कि अब सीआरपीसी की धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज होंगे। बयान दर्ज कराने के बाद महिला लौट गई।

डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि मामला काफी पुराना है। आरोपियों के डीएनए नमूने लेने के लिए कोर्ट से अनुमति ली जाएगी। इसके बाद आरोपियों का डीएनए पीड़िता के बेटे से मैच कराया जाएगा। दोषी की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रक चलाते हैं आरोपी

आरोपी बड़ा भाई नकी हसन और छोटा भाई गुड्डू महिला द्वारा दिए गए बयान के आधार पर वारदात के वक्त लगभग 25 और 22 वर्ष के थे। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी ट्रक चलाते हैं। दोनों के भरापूरा परिवार है। 27 साल बाद इस तरह से घटनाक्रम सामने आने से खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed