{"_id":"603d3b028ebc3ee6463865ea","slug":"crime-bareilly-news-bly439079235","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को गर्म चिमटों से दागकर मारने वाले कथित तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को गर्म चिमटों से दागकर मारने वाले कथित तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पुलिस गिरफ्त में शारदा देवी का पति सर्वेश, देवर दुर्वेश और ससुर बटेश्वर। संवाद
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। अपनी नि:संतान भाभी को तंत्र-मंत्र के नाम पर गर्म चिमटों से दागकर मारने वाले कथित तांत्रिक दुर्वेश, उसके भाई सर्वेश और पिता बटेश्वर को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। साथ ही दुर्वेश के गुरु को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम सीतापुर रवाना हो गई।
तेरह वर्ष पहले सर्वेश और शारदा की शादी हुई थी। उन्हें कोई संतान नहीं थी। अपने को तांत्रिक बताने वाला सर्वेश का भाई दुर्वेश तंत्र-मंत्र के नाम पर उनकी समस्या को दूर करने का दावा किया। इलाज के नाम पर अपनी भाभी को गर्म चिमटों से इस कदर दागा कि 27 फरवरी की रात शारदा देवी ने दम तोड़ दिया। इस मामले में शारदा देवी के भाई सुनील कुमार ने बहनोई सर्वेश, बहनोई के भाई दुर्वेश, मुनीष, पिता बटेश्वर और अज्ञात तांत्रिक के खिलाफ बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दुर्वेश का मुनीष और अज्ञात तांत्रिक पकड़ से बाहर है। सोमवार को पुलिस की टीम दुर्वेश के गुरु की गिरफ्तारी के लिए थाना पिसावां के गांव सेजकलां (सीतापुर) रवाना हो गई है।
-
कुंता देवी को भी ले गए मायके के लोग
शारदा देवी की देवरानी कुंता देवी को सीएचसी से उनके मायके के लोग बंडा के गांव ददिउरी ले गए हैं। शारदा देवी के साथ ही कुंता देवी को भी पीटा गया था और गरम छुरी से दागा गया था। उनको चाकू की खरोंचे भी लगी थीं। कुंता देवी को 28 फरवरी को पुलिस ने पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया था।
विज्ञापन
-
पैनल से हुआ शारदा देवी का पोस्टमार्टम
गरम चिमटों से दागी गई और पीटकर हत्या के मामले में गांव कहमारा की शारदा देवी के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। पुवायां के कोतवाली प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम में शारदा देवी के शरीर पर अनगिनत चोटों और जलाए जाने के निशान मिले हैं। शारदा देवी की मौत एंटीमार्टम इंजरी से मौत (चोटों से मौत) होना पाया गया है। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट की पुलिस को प्रतीक्षा है। शारदा देवी का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके मायके लोग जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव मार ले गए। मायके के गांव में ही शारदा देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-
अंधविश्वास में न पड़ें लोग, कराएं इलाज : एसपी
जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि शारदा देवी को तंत्र मंत्र के चक्कर में चिमटे, हवन की लकड़ी आदि से दाग दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी अंतिम संस्कार की तैयारी में थे, पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया था और रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शारदा देवी का देवर सीतापुर के तांत्रिक से तंत्र विद्या सीखता था, सीतापुर के तांत्रिक के कहने पर ही दुर्वेश ने शारदा देवी को जलती लकड़ी, गरम चिमटों से दागा है। दुर्वेश आदि भूत, प्रेत के मानने वाले हैं। मौके से जो वस्तुएं मिली हैं, उससे पता चला है कि आरोपी अपने घर में काफी समय से तांत्रिक क्रियाएं करते थे। सीतापुर का तांत्रिक मौके पर नहीं था, लेकिन हत्या में उसकी भूमिका है और उसके ही कहने पर ही दुर्वेश ने शारदा देवी को पीटा और दागा है। लोग अंधविश्वास में पड़ कर सही और गलत का फर्क भूल जाते हैं। लोग जागरूक हों और कोई मानसिक समस्या होने पर डॉक्टरों की सलाह लें।
-------
घर से आती थीं महिलाओं के चीखने की आवाजें
पुवायां। पिछले कुछ दिनों से दुर्वेश के घर से महिलाओं के चीखने की आवाजें आया करती थीं लेकिन इस परिवार के लोगों के अजीब व्यवहार के चलते गांव के लोग इनसे कोई व्यवहार नहीं रखते थे।
दुर्वेश छह भाई हैं। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं और गरीब होने के कारण परिवार के सभी पुरुष सदस्य गांवों में फेरी लगाकर सौंदर्य प्रसाधन के सामान बेचते हैं। दुर्वेश के परिवार की कुछ महिलाओं को मानसिक समस्या थी। महिलाओं का इलाज नहीं कराया जाता था और झाड़ फूंक करने वालों को बुलाया जाता था। इसी क्रम में सीतापुर के थाना पिसावां के गांव सेजकलां के कथित तांत्रिक देवधर से दुर्वेश का संपर्क हुआ। देवधर ने महिलाओं को ठीक करने के साथ ही दुर्वेश को भी तांत्रिक बनने के सब्जबाग दिखाकर अपने जाल में फंसा लिया। दुर्वेश अक्सर सेजकलां जाता था और वापस आकर गांव में खुद को तांत्रिक बताता था।
इस बीच दुर्वेश के भाई सर्वेश ने शादी के 13 वर्ष बाद भी संतान नहीं होने की बात कही तो दुर्वेश ने देवधर से बात की। देवधर ने बताया कि चुड़ैल के साये के कारण सर्वेश और शारदा के संतान नहीं हो रही है। इसके बाद देवधर के बताए अनुसार दुर्वेश से भाई सर्वेश के साथ मिलकर शारदा को गरम चिमटों से दागा और जमकर पीटा। दुर्वेश कहता था कि जलने से शारदा को कोई कष्ट नहीं होगा और पिटाई से चोट भी चुड़ैल को ही लगेगी। गरम चिमटों से शरीर के तमाम अंगों पर दागे जाने से शारदा देवी ने 27 फरवरी की रात दम तोड़ दिया।
गांव के लोगों ने बताया कि दुर्वेश घर से बाहर निकालता था तो उसके पास कोई न कोई धारदार हथियार जरूर होता था। उसका व्यवहार भी बदला सा होने के कारण गांव के लोग दुर्वेश और उसके परिवार से ज्यादा बात नहीं करते थे। एक तरह से दुर्वेश और उसका परिवार गांव के लोगों से कट सा गया था। इस कारण दुर्वेश और उसके भाइयों के घर में क्या हो रहा है, इस पर कोई ध्यान नहीं देता था। घटना के बाद से गांव में अजीब सी दहशत है। कोई बोलने को तैयार नहीं। बमुश्किल एक व्यक्ति ने बताया कि लोगों को घटना की जानकारी ही न हो सकी। मायके वाले आए तो पता चला।
-
दुर्वेश बोला, जो जिन्न ने कहा सो किया
पुलिस पूछताछ में दुर्वेश ने बताया कि उसके ऊपर जिन्न की सवारी आती है। जिन्न ने जो बताया सो उसने किया। पूछताछ में दुर्वेश ने अपने गुरु के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि उसने ही उससे कहा था कि शारदा देवी के ऊपर साया है।
-
आरोपी बोले, आठ दिन से नहीं खाया खाना
आरोपी बटेश्वर, सर्वेश और दुर्वेश ने पु़लिस को बताया कि ऊपरी हवा के कारण वे लोग परेशान थे और आठ दिन से घर में खाना नहीं बना, जिस कारण वे लोग आठ दिन से भूखे हैं। इसके बाद पुलिस ने रविवार रात और सोमवार सुबह तीनों को खाना खिलाया और अंधविश्वास में हत्या जैसा कार्य कर देने पर कड़ी फटकार भी लगाई।