{"_id":"5e2f4b238ebc3e4b3e3e8af4","slug":"crime-bareilly-news-bly3935750126","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को गर्भवती बनाया, दो के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को गर्भवती बनाया, दो के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाष नगर थाना क्षेत्र में किशोरी को ढाई माह का गर्भ ठहरने के बाद चाचा की ओर से दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
चाचा ने रिपोर्ट कराई है कि भाई की मौत के बाद भतीजी उन्हीं के यहां रह रही है। करीब तीन माह पहले उनकी भतीजी को नारायण दास नाम का युवक शांति विहार के निजी स्कूल में ले गया। वहां अपने मित्र अमित के साथ उससे दुष्कर्म किया। फिर भतीजी को उसकी एक सहेली की मदद से लगातार धमकाकर बुलाते और दुष्कर्म करते रहे। इससे उनकी भतीजी गर्भवती हो गई पर डर की वजह से उन लोगों से कुछ नहीं कहा। अब उन्हें इसका पता लगा तो भतीजी ने रोते हुए सारी घटना बता दी। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ा जाएगा। ब्यूरो