{"_id":"5e2f4b3d8ebc3e4ad8189f42","slug":"crime-bareilly-news-bly3935557130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने ही की थी किशोरी की हत्या, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा ने ही की थी किशोरी की हत्या, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी को बचाने की कोशिश में गई थी जान, प्रेमी पर भी कार्रवाई की तैयारी
आंवला। छह दिन पहले हुई किशोरी की हत्या का मामला ऑनरकिलिंग जैसा ही था। किशोरी की मौत सिर में लगे डंडे से हुई जो उसके मामा ने गुस्से में मारा था। पुलिस ने आरोप सही मानकर मामा को जेल भेज दिया। वहीं आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई के तरीके को लेकर पुलिस विधिक परामर्श ले रही है। बताते हैं कि प्रेमी को पिटते देख प्रेमिका ने लाठी के वार को अपने ऊपर लेकर प्रेमी को भागने का मौका दे दिया। मृतका उसके ऊपर गिर पड़ी जिससे मामा की लाठी से उसका सिर फट गया।
बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने आंवला कोतवाली में यहीं के एक गांव निवासी युवक के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म और विरोध पर हत्या की रिपोर्ट कराई थी। मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि न होने पर पुलिस पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया उसकी बेटी यहां ननिहाल में आई थी। 23 जनवरी की शाम को घर के पास खेत में शौच करने गई थी। वहां आरोपी ने उनकी बेटी से दुराचार किया। विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। अगले दिन सुबह उसकी मौत हो गई। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया मृतका की हत्या उसके मामा नरेशपाल की पिटाई से हुई है। जांच में इसका खुलासा हुआ। मृतका के पिता के लगाए दुराचार के आरोप की जांच चल रही है। दुराचार की पुष्टि होती है तो प्रेमी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।