फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

साथ जाने से इनकार किया तो प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी

Tue, 28 Jan 2020 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
crime
शादीशुदा है महिला, घर में घुसकर सास के सामने की वारदात
विज्ञापन

मासूम बेटा भी झुलसा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बरेली। शादीशुदा महिला को जबरन उसके घर से ले जाने की कोशिश कर रहे उसके प्रेमी ने इनकार करने पर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में महिला तो गंभीर रूप से झुलसी ही, उसका पांच वर्षीय बेटा भी आग की चपेट में आ गया। 35 फीसदी से ज्यादा झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सुभाषनगर इलाके के एक गांव में रहने वाली 32 वर्षीय महिला को रविवार शाम जिला अस्पताल लाया गया। महिला के पति की सूचना पर सुभाषनगर पुलिस और मजिस्ट्रेट ने उसके बयान दर्ज किए। पति की ओर से बिथरी के मेहतरपुर गांव में रहने वाले विनोद कश्यप के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट कराई गई। महिला के पति के मुताबिक वह शादियों में खाना बनाने का काम करता है। रविवार शाम वह अपने काम पर गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी और दो बच्चों के साथ मां थी। इसी दौरान पहुंचे विनोद कश्यप ने उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की और इनकार करने पर जैकेट में छिपाकर लाई गई पेट्रोल से भरी बोतल निकालकर उस पर उड़ेल दी और फिर लाइटर से आग लगा दी।
विज्ञापन

आग लगते ही लपटों में घिरी महिला चीखती-चिल्लाती हुई दौड़ी तो विनोद फरार हो गया। इस दौरान उसके पास पांच वर्षीय बेटा भी था और वह भी आग से झुलस गया। महिला की सास ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। पुलिस ने मौके से बोतल और लाइटर भी बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी विनोद कुछ समय पहले तक महिला के ही गांव में रहता था। वह उसे जबरन साथ ले जाना चाहता था। महिला के विरोध करने पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed