{"_id":"5e2a01c98ebc3e4b542c2f8c","slug":"crime-bareilly-news-bly3931764176","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा किलो चरस के साथ दबोचे तस्कर, महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा किलो चरस के साथ दबोचे तस्कर, महिलाओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करों ने पड़ोस में फेंक दी चरस की पुड़िया
बरेली। तस्करों के चरस ले जाने की सूचना पर पुलिस ने गंगापुर के एक घर में दबिश देकर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चरस तो बरामद कर ली, लेकिन तस्करों ने नकदी की पोटली पड़ोसी के घर में फेंक दी। पुलिस की कार्रवाई पर मोहल्ले की महिलाओं ने भी इकट्ठा होकर हंगामा कर दिया। इसके बाद थाने भी पहुंच गई। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर में नशे के कारोबारियों के बड़े अड्डों में बारादरी के गंगापुर इलाक का भी नाम शुमार है। चरस, गांजा से लेकर शराब तक यहां से पूरे शहर में सप्लाई करी जाती है। बृहस्पतिवार शाम दो तस्करों के चरस ले जाने की सूचना पर बारादरी पुलिस ने एक घर में दबिश दी। वहां से उन्होंने नामी सटोरिया कुलदीप और कुंजबिहारी को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में उनके पास से आधा किलो चरस बरामद हुई। पुलिस नकदी तलाशने लगी तो एक आरोपी ने नकदी की पोटली एक पड़ोसी के घर में फेंक दी। जिसे पुलिस नहीं ढूंढ पाई। इस दौरान इकट्ठी हुई महिलाएं पुलिस से भी उलझकर हंगामा करने लगीं। पुलिस के पीछे-पीछे थाने तक पहुंच गईं। आरोपियों के फोन से सट्टे की पर्चियां भी बरामद हुई हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें चरस की डिलीवरी देनी थी। उनको वहां से भगाकर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।