{"_id":"5e2a01ab8ebc3e4b3c5d9de8","slug":"crime-bareilly-news-bly3931556173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट पर आए शोहदों ने छात्रा से की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट पर आए शोहदों ने छात्रा से की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत पर मां से भी की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने एक पकड़ा
बरेली। भाई और सहेली के साथ चाट खा रही एक छात्रा से बुलेट सवार शोहदों ने सरेशाम छेड़छाड़ की। उसे एक कागज पर लिखकर नंबर भी दिया। छात्रा के शिकायत करने पर शोहदे भाग निकले। छात्रा की मां उनके घर पर शिकायत करने पहुंची तो वहां उनके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
बारादरी क्षेत्र निवासी एक किशोरी क्षेत्र के ही एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। वह अपने भाई और एक सहेली के साथ बुधवार शाम ग्रीन पार्क के पास स्थित एक चाट कॉर्नर पर पहुंची थीं। उसके मुताबिक वहां अचानक पीछे से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आकर रुके और उस पर फब्तियां कसने लगे। उनमें एक ने एक कागज पर अपना नंबर भी लिखकर दिया। आरोप है कि इसका विरोध करने पर शोहदे उससे छेड़छाड़ करने लगे। इस बीच उन्होंने अपना नाम पर शबाना हाइट निवासी कुलविंदर और परम बताया। इस बीच पीड़िता ने अपनी मां को फोन पर स्थिति बताई। लेकिन उनके वहां पहुंचने तक दोनों आरोपी भाग निकले। पीड़ित की मां के मुताबिक वह इसकी शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंची तो वहां उनके साथ मारपीट की गई। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिनमें कुलविंदर को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर घर से ही गिरफ्तार भी कर लिया।