{"_id":"5e2611748ebc3e4aff7407f4","slug":"crime-bareilly-news-bly392805178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने यातना दी तो गुरुद्वारे में दो दिन छिपी रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने यातना दी तो गुरुद्वारे में दो दिन छिपी रही महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके वालों ने पुलिस की मदद से निकलवाया तो भी पति के खिलाफ नहीं बोली
बरेली। पति की मारपीट और लगातार दी जा रही यातना से तंग महिला दो दिन तक गुरुद्वारे में छिपी रही। मायके वालों ने पुलिस की मदद से देर रात उसे निकलवाया लेकिन महिला ने पति के खिलाफ कोई बात नहीं कही। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर उन्हें साथ भेज दिया।
मेरठ से आए व्यक्ति ने सोमवार शाम इज्जतनगर पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी मुजफ्फरनगर निवासी भांजी की शादी 2007 में यहां कर्मचारी नगर में की थी। तब पति ने खुद को बैंक में बताया लेकिन बाद में पता लगा कि वह बेरोजगार है। तब से ही उनकी भांजी कष्ट झेल रही है। उसके दो बच्चे भी हैं। पति कई बार कई बार उसे पीटकर घर से निकाल चुका है। तीन दिन से उनकी भांजी घर से गायब थी। रविवार रात दामाद ने बचाव में कॉल करके सूचना दी कि वह खुद ही निकल गई है। बरेली आने पर पता लगा कि उसे बहुत यातना देकर घर से निकाला गया है। फिर उसके प्रेमनगर क्षेत्र के गुरुद्वारे में होने की सूचना मिली। वह पहुंचे तो देखा कि भांजी बुरे हाल में है और गुरुद्वारा प्रबंधन उसके खाने पीने की व्यवस्था कर रहा है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि महिला से मारपीट तो की गई है लेकिन वह पति के खिलाफ कुछ बोलने से हिचक रही है। फिलहाल दोनों पक्षों से समझौता कराकर महिला को ससुराल भेज रहे हैं। दोबारा शिकायत मिलने पर पति को कार्रवाई की चेतावनी दी है।