{"_id":"5e1b79708ebc3e87ea5077a8","slug":"crime-bareilly-news-bly391719834","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, शोर मचाया तो मुंह में मोबाइल ठूंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, शोर मचाया तो मुंह में मोबाइल ठूंसा
विज्ञापन
rape
गन्ने से पीटा भी, पुलिस ने पांचवें दिन दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने पर दी दोबारा दुष्कर्म की धमकी
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। क्षेत्र के एक गांव में मजदूर की नाबालिग बेटी को गन्ने के खेत में खींचकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके मुंह में मोबाइल ठूंस दिया। इस दौरान किशोरी को बेरहमी से पीटा भी गया। सात जनवरी को हुई वारदात के बाद किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन पुलिस ने पांचवें दिन एफआईआर दर्ज की।
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, सात जनवरी को दिन में साढे़ ग्यारह बजे उसकी बेटी खेत की ओर निकली थी। गांव के ही सुनील ने अपने साथी के साथ रास्ते में बेटी को गन्ने के खेत में खींच लिया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर सुनील ने उनकी बेटी के मुंह में मोबाइल ठूंस दिया। आरोपियों ने गन्ने से किशोरी की पिटाई भी की। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर फिर दुष्कर्म करने की धमकी भी दी। इसी दौरान किशोरी को खोजते हुए उसकी छोटी बहन पहुंच गई तो आरोपी भाग गए। जल्दबाजी में सुनील अपना मोबाइल भी छोड़ गया। किशोरी के पिता ने बताया कि अगले ही दिन पुलिस को तहरीर और आरोपी का मोबाइल भी सौंप दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को दोबारा तहरीर दी तो रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के पिता की सूचना पर उनके घर गए थे, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद तहरीर देने के लिए थाने बुलाया, मगर वो नहीं आए। रविवार को तहरीर लेकर वह थाने आए तो रिपोर्ट दर्ज की गई। एसओ अश्वनी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुनील और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ नागेंद्र यादव ने बताया कि पांच दिन बाद तहरीर देने पर मामले में शक लग रहा है। पिता के बयान भी काफी उलझे हुए हैं। फिलहाल जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी से हकीकत पता लगेगी।
विज्ञापन
‘सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पांच दिन बाद तहरीर दी गई। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।’
- शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने पर दी दोबारा दुष्कर्म की धमकी फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। क्षेत्र के एक गांव में मजदूर की नाबालिग बेटी को गन्ने के खेत में खींचकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके मुंह में मोबाइल ठूंस दिया। इस दौरान किशोरी को बेरहमी से पीटा भी गया। सात जनवरी को हुई वारदात के बाद किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन पुलिस ने पांचवें दिन एफआईआर दर्ज की।