फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मांस तस्करों ने इज्जतनगर में घुमंतू गोवंशीय पशु काटे, हंगामा

Mon, 13 Jan 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस ने भीड़ को शांत कराया, विहिप नेता ने कराई अज्ञात में रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। इज्जतनगर के भगवानपुर धीमरी गांव में मांस तस्करों ने दो घुमंतू गोवंशीय पशु पकड़ कर काट लिए और उनका मांस ले गए। सुबह गांव के पास नहर किनारे पशुओं के अवशेष पड़े देखकर ग्रामीणों ने हंगामा किया तो पुलिस पहुंच गई। अवशेष हटवाकर पुलिस ने ग्रामीणों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में विहिप नेता की ओर से अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
रविवार सुबह गांव निवासी हरीश कुमार के खेत में गन्ने की छिलाई करने गए लोगों ने नहर किनारे गोवंशीय पशुओं के अवशेषों पड़े देखे तो ग्राम प्रधान के पति संतोष और विहिप के जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद को सूचना दी। थोड़ी ही देर में आसपास गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और हंगामा करने लगे। संतोष ने अलहादपुर चौकी पुलिस को बुला लिया। पुलिस को बताया कि गांव में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। आशंका जताई कि तस्करों ने मौका देखकर घुमंतू पशुओं को पकड़ लिया और नहर किनारे उन्हें काटकर मांस गाड़ी में भरकर ले गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को जैसे-तैसे शांत किया। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराके लोगों के बयान लिए गए। अवशेषों को पुलिस सील करके साथ ले गई। राजेंद्र प्रसाद की ओर से अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। इधर, धीमरी निवासी कुंवरपाल की गाय दो दिन पहले और कमलेश पटेल का बछड़ा शनिवार रात चोरी कर लिया गया। अवशेष मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कुंवरपाल का कहना था कि अवशेष उनकी गाय के ही हैं, लेकिन कुंवरपाल ने तहरीर नहीं दी। इस पर पुलिस ने घुमंतू पशु मानकर कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन


बाइक छोड़कर भागा संदिग्ध
रविवार शाम जब धीमरी गांव के कुछ लोग पशु कटान वाली जगह देखने दोबारा गए तो वहीं नहर किनारे बाइक खड़ी करके एक संदिग्ध युवक टहल रहा था। लोगों को देखकर वह बाइक छोड़कर भाग गया। लोगों ने सूचना दी तो अलहादपुर चौकी के सिपाही बाइक उठा ले गए। जांच में पता लगा कि स्पलेंडर बाइक पर आगे और पीछे कोई नंबर नहीं था। उसका चेसिस नंबर भी घिसा हुआ था। बाइक के चोरी की होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed