फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दोहरा हत्याकांड- दरोगा ने जीना मुश्किल किया, पीड़ितों ने दी पलायन की चेतावनी

Sat, 11 Jan 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime
दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार पर दर्ज कर दी जानलेवा हमले की रिपोर्ट, घर जाकर धमका रही पुलिस
विज्ञापन

फरीदपुर। दोहरे हत्याकांड में वरिष्ठ अफसरों को गुमराह करके वादी समेत चार लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट करा दी गई है। अब आरोप है कि हलका दरोगा ने पीड़ित पक्ष का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ऐसे बना दिए हैं कि उन्हें पलायन करके खुद बचाना ही एक मात्र रास्ता दिखाई दे रहा है।
फरीदपुर के गांव घारमपुर निवासी नन्हें और उनकी भाभी अफसरिया की 18 नवंबर की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। करीब एक घंटे बाद हत्यारों की ओर से एक व्यक्ति सीएचसी पहुंचा। उसको डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। हत्याकांड में नामजद सभी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। नन्हें खां के बेटे शरीफ खां ने डीएम को पत्र देकर डॉक्टरी पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र देकर आशंका कहा है कि हत्याभियुक्तों की तरफ से उनको फंसाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। तब अधिकारियों ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उनके खिलाफ कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी। जबकि थाना फरीदपुर में 27 दिसंबर को मृतक के बेटे एवं मुकदमे के वादी शरीफ खां के अलावा मृतका अफसरिया के भाई समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट और गालीगलौज की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। जिसकी विवेचना देवरनिया चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। पीड़ित शरीफ खां का कहना है कि जब हत्याकांड के बाद वह लोग पिता और चाची को लेकर परिजन इलाज के लिए सीएचसी चले गए तो लड़ाई और फायर कब हो गए, ये किसी की समझ नहीं आ रहा। बताया कि हल्का दरोगा रोज आकर उनके घर गालीगलौज कर गिरफ्तारी की धमकी देते हैं। गांव से पलायन करना ही अब उनके पास विकल्प बचा है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को पलायन करने की जरूरत नहीं है। दूसरे पक्ष ने अगर तथ्य छुपाकर रिपोर्ट करा भी दी है तो उसकी कायदे से जांच करा ली जाएगी। चौकी प्रभारी पर आरोप हैं तो उसकी भूमिका की जांच कराई जाएगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed