{"_id":"5de2dc8c8ebc3e54f937cbe3","slug":"crime-bareilly-news-bly3860978178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे की दहशत में महीने भर घर बैठी छात्रा स्कूल गई तो फिर छेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे की दहशत में महीने भर घर बैठी छात्रा स्कूल गई तो फिर छेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। स्कूल के रास्ते में लगातार छेड़खानी से दहशत में आई छात्रा ने पढ़ाई ही बंद कर दी। महीने भर बाद परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे उसे समझाबुझाकर दोबारा स्कूल भेजा तो शोहदे ने उसे फिर रास्ते में घेर लिया और दुष्कर्म की कोशिश करते हुए उसे जबरन खेत की ओर खींचने लगा। इसी दौरान मौके पर पहुंचे छात्रा के घरवालों ने गांव के लोगों के साथ शोहदे को दबोच लिया और धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है।
एक गांव में रहने वाली छात्रा कस्बे के एक कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रही है। घरवालों के मुताबिक काफी दिनों से पास के ही एक गांव का युवक छात्रा को स्कूल आते-जाते हुए रास्ते में घेरता था और उसके साथ छेड़खानी करता था। यह सिलसिला जब काफी दिनों तक जारी रहा तो छात्रा किसी अनहोनी की दहशत में आ गई और उसने कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। परिवार वालों ने उसे काफी समझाया लेकिन फिर भी वह कॉलेज जाने को तैयार नहीं हुई। उधर शोहदा कॉलेज बंद करने के बाद उसके घर के चक्कर लगाने लगा।
करीब एक महीने तक छात्रा के घर बैठने के बाद परिवार वालों ने उसे काफी समझाबुझाकर शनिवार को फिर कॉलेज जाने को तैयार किया। छात्रा के कॉलेज के लिए निकलते ही परिवार के लोग भी कुछ गांव वालों को साथ लेकर उसके पीछे लग गए। सुबह साढे़ आठ बजे छात्रा जब गांव के बाहर सड़क पर पहुंची तो अचानक शोहदा भी वहां पहुंच गया और छात्रा को जबरन खेत में खींचने की कोशिश करने लगा। इसी बीच परिवार और गांव के लोगों ने उसे दबोच लिया। पिटाई करने के बाद थाने ले जाकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने हरिओम नाम के आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।