{"_id":"5de157c18ebc3e54761782e8","slug":"crime-bareilly-news-bly38595435","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में घुसे बदमाशों से भिड़ा गश्ती दल सिपाही को रॉड मारकर भागे, कैश बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में घुसे बदमाशों से भिड़ा गश्ती दल सिपाही को रॉड मारकर भागे, कैश बचाया
विज्ञापन
सिंकद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। पुलिस चौकी सिकंद्राबाद से 300 मीटर दूर जिला सहकारी बैंक शाखा में घुसे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। सिपाही ने भाग रहे एक बदमाश को दबोचा तो वह उसके सिर पर लोहे की रॉड मारकर अपने अन्य चार साथियों के साथ फायरिंग करते हुए भाग गया। पुलिस ने भी भागते बदमाशों पर फायरिंग की। बैंक में आठ लाख का कैश था, जिसे बदमाश नहीं ले जा सके। घटना बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे की है।
बदमाशों ने बैंक में नकब लगाने की कोशिश की। असफल रहने पर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। पहले सीसीटीवी कैमरों व बैंक की नेटवर्किंग से जुड़े तार काटे फिर बैंक के लॉकर्स तक बढ़े। इसी दौरान चौकी इंचार्ज सिकंद्राबाद राजेश चौधरी हमराही सिपाहियों के साथ गश्त करते वहां पहुंचे। उन्होंने बैंक के मुख्य दरवाजे पर टॉर्च की रोशनी डाली तो देखा कि दो संदिग्ध युवक गेट पर खड़े थे। बैंक का दरवाजा खुला था। शक होने पर उन्होंने बदमाशों को ललकारा। पुलिस को देख पांचों बदमाश मौके से भागने लगे। इस पर सिपाही बृजेश तिवारी और संदीप पाल ने एक बदमाश को दबोच लिया। चौकी इंचार्ज राजेश चौधरी और सिपाही अनुपम पांडेय वहां पहुंचते इससे पहले उसने सिपाही बृजेश तिवारी के सिर पर लोहे की रॉड मार दी। पकड़ ढीली होते ही वह भागकर गन्ने के खेत में घुस गया। उसके साथ ही चार अन्य बदमाश भी भाग निकले। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार और आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खेतों की घेराबंदी कर खोजबीन की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं चला। पुलिस ने मौके से लोहे की रॉड, तहमद और हार्डडिस्क बरामद की है। घायल सिपाही की अस्पताल में मरहम पट्टी कराई। पुलिस की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बैंक की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। बाहर लाइटें न होने से अंधेरा भी रहता है। बैंक में आठ लाख कैश था, जो सुरक्षित है। सीसीटीवी कैमरों व नेटवर्किंग तार बदमाशों ने काट डाले हैं।
विज्ञापन
-रमेश कुमार, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शाखा सिकंद्राबाद।
बैंक में चोरी की कोशिश हुई है। सिपाही ने एक बदमाश को पकड़ लिया था, लेकिन लोहे की रॉड से घायल कर वह भी अपने साथियों के साथ भाग गया। बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही पकड़े जाएंगे।
- पूनम, एसपी