फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

फरीदपुर खनन- दो गांवों में पकड़ा अवैध खनन, कब्जे में लीं दो जेसीबी और कई ट्रैक्टर ट्रॉली

Fri, 29 Nov 2019 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली/फरीदपुर। फरीदपुर के कई गांवों के खेतों में रात में बड़े पैमाने पर अवैध खनन के मामले के खुलासे के बाद फरीदपुर के एसडीएम विशु राजा के निर्देश पर बुधवार रात दो जगह छापा मारकर मिट्टी खोद रहीं दो जेसीबी और कई ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ ली गईं। एसडीएम ने इन मामलों में जुर्माना डालने और कानूनी कार्रवाई के लिए एडीएम वित्त को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

गौसगंज, मझौआ, घारमपुर समेत आसपास के कई गांवों में तमाम खेतों को खोदकर तालाब बना दिया गया है। इन गांवों में रात में बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है। मिट्टी लेकर रात भर दौड़ने वाले ट्रालियों ने बुखारा रोड से नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली लिंक रोड को भी तबाह कर दिया है। खनन करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली रात भर इस सड़क पर बेरोकटोक दौड़ते नजर आते हैं। इस सड़क के किनारे गौसगंज, मझौआ, घारमपुर, बिलौआ आदि गांवों की 50 बीघा से ज्यादा उपजाऊ जमीन को खोदकर खनन माफिया ने तालाब बना दिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम विशु राजा ने तहसील के स्टाफ को बुधवार की रात में ही छापा मारने के आदेश दिए थे। इस कार्रवाई में गांव फररखपुर मझौआ में एक जेसीबी और दो ट्राली और टांडा सिकंदरपुर में दो जेसीबी और छह ट्राली को पकड़ा गया है। उनके पास खनन के लिए कोई अनुमति पत्र नहीं मिला। एसडीएम के आदेश पर तहसील के दूसरे गांवों में भी अवैध खनन की जांच कराई जा रही है। एसडीएम ने फररखपुर मझौआ और टांडा सिकंदरपुर में पकड़ी गई जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर जुर्माना लगाने के लिए रिपोर्ट एडीएम वित्त को भेज दी है। इससे पहले भी भुता क्षेत्र में अवैध खनन करने में इस्तेमाल हो रही जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी गई थी।
विज्ञापन


वैसे मिट्टी के खनन पर रॉयल्टी नहीं है लेकिन रात में खनन क्यों हो रहा था, यह संदेहास्पद है। छापामार कर दो जगहों पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर जुर्माने के लिए रिपोर्ट एडीएम को रिपोर्ट भेज दी है। -विशु राजा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed