{"_id":"5ddc45bf8ebc3e547f592c81","slug":"crime-bareilly-news-bly3854610108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद के बेटे ने की थी सैलानी में फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पार्षद के बेटे ने की थी सैलानी में फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सैलानी में रविवार शाम मारपीट और हवाई फायरिंग करने वाला यहीं के पूर्व पार्षद का बेटा था। उसने रंगबाजी का माहौल बनाने के लिए बाइक भिड़ने के बाद छात्रों और मूंगफली वाले को बेवजह पीटा था। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी में जुटी है।
एजाज नगर गौंटिया निवासी इमरान बरेली कॉलेज का स्टूडेंट है। उसने सोमवार को बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई कि वह दोस्त वसीम और शाहिद के साथ नोट्स लेने बरेली कॉलेज जा रहा था। यादगार होटल के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक हल्की सी भिड़ गई। आरोप है कि बाइक सवार अलज नाम के युवक ने अपने साथी के साथ उन लोगों को पीटा। माहौल बनाने के लिए भीड़ भरे चौराहे पर हवाई फायरिंग भी की। एक मूंगफली विक्रेता को पीटकर उसका ठेला पलट दिया और भाग गए। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि अलज पुत्र आदिल परवेज के खिलाफ पहले भी पुलिस के पास शिकायतें आती रही हैं। इस बार उसके खिलाफ साक्ष्य भी मजबूत हैं। सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई जा रही है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर करके जेल भेजेगी। यहां बता दें कि अलज सैलानी के पार्षद रह चुके आदिल परवेज का बेटा है।