फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पाकिस्तानी मौलाना का वीडियो वायरल करने पर कार्रवाई हो

Wed, 20 Nov 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। पाकिस्तान के मौलाना अशरफ आसिफ जलाली के वीडियो और उसकी भाषा पर तंजीम उलमा ए इस्लाम ने सख्त विरोध जताया है। एक बैठक में तंजीम ने पाकिस्तानी मौलाना के भाषण की तीव्र निंदा करते हुए साफ किया कि दरगाह आला हजरत और उससे जुड़े उलमा ने कोई ऐसी कोई बात नहीं कही है जिसका जिक्त्रस् वीडियो में है। यह साजिश है और इस वीडियो को वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

दरगाह के नूरी मेहमानखाने में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी कहा कि इस वीडियो को दरगाह आला हजरत के उलमा से जोड़कर न देखा जाए। उन्होंने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए पांच एकड़ जमीन लेने की बात की है और पूरे मुल्क में बरेलवी उलमा ने अमन कायम रखने की भी अपील की है। इसलिए पाकिस्तानी वीडियो को एक साजिश के तौर पर देखा जाना चाहिए। बैठक में मुफ्त़ी हाशीम रजा, मौलाना अवसार अहमद, मौलाना ताहिर फरीद, हाफिज मुजाहिद हुसैन, जावेद मुजीब, हाजी नाजिम बेग, चौधरी अनवार ऐवज़, अब्दुल करीम अज़हरी, गुलाम मुस्तफा़ नूरी, तसव्वुर हुसैन एडवोकेट, मौहम्मद जुनैद, यूसुफ रज़ा, डॉ. नदीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने की वीडियो न वायरल करने की अपील
बरेली। एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने पाकिस्तान के मौलाना आसिफ के वीडियो को साजिश बताते हुए इसे वायरल न करने की अपील की है। साथ ही वीडियो वायरल करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। एसपी सिटी ने कहा कि इस मौलाना से बरेली या बरेली के मुस्लिमों का कोई वास्ता नहीं है। वह पाकिस्तान में बैठकर भारत में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed