{"_id":"5dd058e98ebc3e55037de2a7","slug":"crime-bareilly-news-bly384321812","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जतनगर पुलिस के ग्रुप में प्रधान के पति ने लिखा- मुझे दरोगा जी से जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जतनगर पुलिस के ग्रुप में प्रधान के पति ने लिखा- मुझे दरोगा जी से जान का खतरा
विज्ञापन
बरेली। इज्जत नगर थाना पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में भूचाल आ गया है। प्रधान के पति ने बैरियर वन चौकी प्रभारी से अपने और परिवार के जान का खतरा होने की बात लिखी तो खलबली मच गई। प्रधान के पति ने कहा है कि चुनाव की वजह से दरोगा विरोधियों के इशारे पर उनके लोगों पर नकेल कसने में लगे हैं। इंस्पेक्टर ने कमेंट किया कि ऐसी बातें ग्रुप में नहीं करते, आप मुझसे थाने आकर मिलिए।
इज्जत नगर पुलिस ने हाल ही में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत लोगों और जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा गया है। इसमें लोगों के सुझाव आते हैं और निदान की चर्चा होती है। करमपुर चौधरी गांव की प्रधान सुगरा बेगम के पति तसव्वर खां ने इसमें शुक्रवार को मेसेज डाला कि जनता के सामने उनके साथ चौकी प्रभारी बैरियर वन ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने जो शिकायत की, उस पर आज तक कार्रवाई नहीं की गई। गांव में चुनाव आने वाला है। दरोगा जी उनके विरोधी के कहने पर उन्हें व परिवार को झूठा फंसा सकते हैं। विरोधी उनकी हत्या कर सकते हैं। इस मामले में चौकी प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि प्रधान के पति ने एक झगड़े के मामले में शिकायत की थी। जिसकी पैरवी की वह वाकई गरीब व्यक्ति है पर आरोपी भी उसी की ही तरह था। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा दिया था पर रिपोर्ट और गिरफ्तारी लायक मामला नहीं था। प्रधान के पति ने इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है।