फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

नमाज न पढ़ने और मीट न खाने पर विवाहिता को परेशान कर रहे ससुराली

Sun, 17 Nov 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। पिछली साल मुस्लिम युवक आरिफ खान से शादी करने वाली वैष्णवी नए विवाद के बाद पति के साथ फिर एसएसपी दफ्तर आईं और ससुरालियों की शिकायत की। इस बार एक समाजसेविका पर भी दंपती ने घर बिगड़वाने का आरोप लगाया। उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला तो वापस चले गए। बताया कि बारादरी इंस्पेक्टर ने रविवार को बुलाया है।
विज्ञापन

फिजियोथैरेपी की पढ़ाई कर रही वैष्णवी ने 26 जुलाई, 2018 को रेस्टोरेंट चलाने वाले आरिफ खान से निकाह कर लिया था। इसके बाद से ससुरालियों से दंपती का विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष से रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। शनिवार को एसएसपी दफ्तर आए दंपती ने पत्रकारों को बताया कि वह कोर्ट मैरिज करना चाहते थे पर ससुरालियों ने दबाव डलवाकर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया। अब उसका नाम आलिया है। सास और ननदों पर आरोप लगाया कि वे उसे नमाज न पढ़ने और मीट न खाने पर पीटती हैं। आरोप लगाया कि दो नवंबर की रात पति आरिफ अपने भाइयों से बात करने निकले तो बहनों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उनका काफी सामान लूट लिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है। अब ननदें झूठी शिकायत करके पुलिस से उन्हें परेशान करा रही हैं। आरिफ ने भी अपनी ही बहनों पर आरोप लगाए।
विज्ञापन


वक्फ संपत्ति के बंटवारे का है विवाद
आरिफ और उसकी बहनों में वक्फ संपत्ति को लेकर विवाद है। इस संपत्ति पर बनी दुकानों का किराया परिवार लेता है। चूंकि इसका कानूनन बंटवारा नहीं हो सकता, इसलिए पेंच फंसा हुआ है। इंस्पेक्टर बारादरी नरेश त्यागी ने बताया कि दोपहर में ही आरिफ की बहनें सीओ दफ्तर में शिकायत करने पहुंची थीं। दोनों पक्षों को बुलाया है। समझौता नहीं हुआ तो रिपोर्ट कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed