फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

एयरफोर्स कर्मी की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 16 Nov 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। त्रिशूल एयरबेस के कर्मचारी की पत्नी ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पति ने के मुताबिक, वह काफी समय से तनाव में थी। उपचार भी चल रहा था।
विज्ञापन

तेलंगाना के जिला करीमनगर के ओधला गांव निवासी कलावेती कुमार स्वामी ने इज्जतनगर पुलिस को सूचना दी कि वह एयरफोर्स स्टेशन में कार्पोरल पद पर तैनात हैं। सनसिटी विस्तार के आस्था ब्लॉक में अनिल कुमार सिसोदिया के मकान में किराये पर रहते हैं। पत्नी 23 वर्षीय ज्योति स्वामी का स्वास्थ्य काफी दिनों से ठीक नहीं चल रहा था। एक निजी अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। उनकी मनोस्थिति खराब थी। गुरुवार को वह वायुसेना स्टेशन पर ड्यूटी करने गए थे। पत्नी और साढ़े तीन साल की बेटी खुशी घर पर थी। पड़ोसी भरत मांडा ने उन्हें एक बजे सूचना दी कि कमरे के अंदर से बेटी के रोने की आवाज आ रही है। इस पर वह घर पहुंचे तो देखा कि कमरे की छत के कुंडे से पत्नी का शव दुपट्टे के सहारे लटका था। बताया कि बीमारी की वजह से पत्नी अवसाद में थीं, इसीलिए उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम में भी हैंगिंग की पुष्टि हुई। इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि अभी किसी तरह का आरोप नहीं है, सूचना दर्ज कर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed