{"_id":"5dc1d2ce8ebc3e5b2c1d2fcb","slug":"crime-bareilly-news-bly3828753136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने युवक पर तलवार से किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने युवक पर तलवार से किया हमला, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा। लूट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोजीपुरा के गांव पचदियौरा दोहरिया के शरीफ अहमद के घर में मंगलवार तड़के चार बजे दो बदमाश घुस आए। आहट होने पर शरीफ ने बदमाशों को टोका तो एक बदमाश ने शरीफ पर तमंचे से फायर किया, लेकिन कारतूस मिस हो गया, तभी दूसरे बदमाश ने तलवार से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर दोनों बदमाश भाग गए। शरीफ और उसके परिवार वालों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। घर में घुसने वाले बदमाशों को पहले कभी देखा भी नहीं है। दोनों बदमाश चोरी या लूट के इरादे से घुसे होंगे। भोजीपुरा पुलिस ने मामले में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज त्यागी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। हमले की वजह साफ नहीं हो पा रही है।