फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

होमगार्ड की हरकत से चौपुला पर दो घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, जाम लगाया

Mon, 04 Nov 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। शनिवार दोपहर चौपुला से ओवरब्रिज की ओर कार मोड़ने को लेकर निजी कॉलेज के चेयरमैन दंपती से होमगार्ड के विवाद के बाद खासा हंगामा हो गया। शोर मचा कि होमगार्ड ने महिला से अभद्रता की है। बुलाने पर आए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सुचना पर पहुंचे एसपी ट्रैफिक ने होमगार्ड से माफी मंगवाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज के चेयरमैन डॉ. हरिशंकर गंगवार दोपहर साढ़े बारह बजे तुलसीनगर से पत्नी गीता गंगवार के साथ बदायूं रोड के अस्पताल में भर्ती सास को देखने कार से जा रहे थे। कार ड्राइवर राम सिंह चला रहा था। पुलिस मॉडर्न स्कूल के सामने रामसिंह ने कार ओवरब्रिज पर ले जाने के लिए दो डिवाइडर के बीच से होकर निकालने की कोशिश की तो ड्यूटी कर रहे होमगार्ड अजीत ने कार के बोनट पर घूंसा मारकर रोक लिया। कहा कि कार आगे रोटरी से घुमाकर लाओ, यहां जाम लग रहा है।
विज्ञापन

इस पर गंगवार दंपती कार से उतर आए तो उनकी होमगार्ड से कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। ट्रैफिक स्टाफ ने गंगवार दंपती और होमगार्ड को अलग किया। गंगवार एबीवीपी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी हैं सो उन्होंने विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान और योगेश पंडित को कॉल करके बुला लिया। आधा घंटे बाद भीड़ बढ़ने लगी तो होमगार्ड खिसक गया। परिषद कार्यकर्ताओं ने लोहे के बैरियर तिरछे लगाकर ओवरब्रिज से आ रहे वाहन रोक दिए। कार्यकर्ता भी सड़क पर बैठ गए। इससे जाम लग गया। बिहारीपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह और टीआई जेएन अस्थाना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हरसंभव कोशिश की पर कार्यकर्ता हटने को तैयार नहीं हुए। बाद में एसपी ट्रैफिक पहुंचे। उन्होंने गंगवार से बात कर कार्यकर्ताओं को भी समझाया और जाम खुलवाकर साइड में ले आए। कार्यकर्ता होमगार्ड के मौके पर आकर माफी मांगने पर अड़े थे। पुलिस को आशंका थी कि होमगार्ड से किसी ने अभद्रता की तो दिक्कत हो जाएगी। हालांकि सही माहौल बनने के बाद होमगार्ड अजीत को बुला लिया गया। उसने गंगवार दंपती से हाथ जोड़कर माफी मांगी तब कहीं दो घंटे बाद विवाद निपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगवार बोले- परिवहन मंत्री से है नाता
तकरार के दौरान हरिशंकर गंगवार ने टीआई से कहा कि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया से उनके सीधे संबंध हैं। वह नहीं चाहते कि इस तरह के मामलों में उनसे शिकायत करें। कहा कि वर्दी की इज्जत करते हैं, इसलिए होमगार्ड से कुछ नहीं कहा। उसके गांव का नाम पता तक मालूम कर लिया है। माफी नहीं मांगेगा तो गांव में प्रधान से कहकर मुर्गा बनवा देंगे।

होमगार्ड बोला- ड्यूटी कर रहा था, मुझी को पीटा गया
होमगार्ड अजीत ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी कर रहा था। ओवरब्रिज निर्माण की वजह से जाम लग रहा था इसलिए रोटरी घूमकर वाहनों को ओवरब्रिज पर चढ़ाने के निर्देश थे। उसी के लिए इनसे मना किया था पर ड्राइवर ने निकलकर मारपीट शुरू कर दी। अजीत ने अपनी हथेलियों पर लगी चोट भी दिखाई। कहा कि महिला से अभद्रता की बात गलत है पर सबने कहा तो माफी मांग ली।

उगाही का आरोप लगाकर की नारेबाजी
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इस विवाद के बहाने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टीआई से कहा कि आपकी पुलिस सौ से दो सौ रुपये तक वसूल कर लेती है। हमें सब पता है, कहां क्या होता है। इस पर टीआई नाराज भी हुए और कहा कि सबूत दे दें तो हर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। तकरार बढ़ने लगी तो बाद में एसपी ट्रैफिक को हस्तक्षेप करना पड़ा।

होमगार्ड ने महिला से मारपीट नहीं की थी। कार पर घूंसा मारकर रुकवाने की वजह से तकरार बढ़ी थी और ड्राइवर व होमगार्ड में ही विवाद हुआ। फिर भी होमगार्ड ने बड़ा दिल करके माफी मांग ली। दूसरे पक्ष ने भी संतुष्टि जताई तो विवाद निपट गया। - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक


ज्यादा काम का तनाव बढ़ा रहा विवाद
आजकल लोगों पर जरूरत से ज्यादा काम का तनाव है। दफ्तर, घर, व्यापार का तनाव लेकर लोग सड़क पर निकलते हैं। ऐसे में बाहर जरा सी बात पर उनका गुस्सा फट पड़ता है। युवाओं में नेट पर पबजी और काउंटर स्ट्राइक जैसे गेम देखकर गुस्सा बढ़ रहा है। लोगों को काम से समय निकालकर मेडिटेशन, योगा करना चाहिए। संतुलित आहार लें और प्रार्थना में हिस्सा लें तो तनाव काफी हद तक दूर होगा। - अनुग्रह एडमंड, मनोवैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed