{"_id":"5dbf2c478ebc3e014d683288","slug":"crime-bareilly-news-bly3825971106","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की तलाश में रात को बरेली कॉलेज पहुंचा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की तलाश में रात को बरेली कॉलेज पहुंचा भाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। घर में झगड़े के बाद कॉलेज जाने के लिए निकली छात्रा लापता हो गई। कहीं कुछ सुराग नहीं मिला तो रात को उसका भाई बरेली कॉलेज में भी उसे तलाशने पहुंचा, लेकिन वहां कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
शनिवार रात करीब आठ बजे सुभाषनगर के गांव करेली निवासी युवक अपनी बहन को तलाशते हुए बरेली कॉलेज पहुंचा। सूचना पर पहुंचीं चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा को युवक ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर परिजन से शनिवार सुबह छात्रा का झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह कॉलेज जाने की बात कहकर निकल गई और शाम तक नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह रामपुर गार्डन में कोचिंग भी नहीं गई। हालांकि बरेली कॉलेज में छात्रा की उपस्थिति का रिकार्ड चेक नहीं किया जा सका। चीफ प्रॉक्टर ने युवक से कहा है कि वह कॉलेज खुलने पर सीसीटीवी की फुटेज चेक करा सकती हैं कि छात्रा शनिवार को कॉलेज आई थी या नहीं। इसके बाद युवक चला गया।