{"_id":"5daa20e88ebc3e93b952432a","slug":"crime-bareilly-news-bly380748831","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला डकैती कांड- एक हफ्ते बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी डकैतों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला डकैती कांड- एक हफ्ते बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी डकैतों का सुराग
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की महिला कर्मी के घर डकैती और बराबर में पोल्ट्री फार्म के कर्मियों से लाखों की लूट करने वाले हथियारबंद बदमाशों तक पुलिस घटना के एक हफ्ते बाद भी नहीं पहुंच पाई है। घटना के दिन पुलिस ने पोल्ट्री फार्म कर्मियों को ही संदिग्ध मानकर उन्हें पूछताछ के लिए उठा लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस बदमाशों के ट्रेन से आने और वारदात को अंजाम देकर ट्रेन से ही लौटने की अपनी थ्योरी पर भी काम नहीं कर पाई।
किला क्षेत्र के स्वालेनगर में भारत गैस गोदाम के पास पानी की टंकी के नीचे बने क्वार्टर में रहने वाली नगर निगम की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोमवती सागर के यहां 11 अक्तूबर की रात सात हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। वहां से निकलकर बदमाशों ने पास में ही पोल्ट्री फार्म कर्मियों से भी एक लाख बीस हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने उसी रात पोल्ट्री फार्म कर्मियों को पूछताछ के लिए उठा लिया था। कई दिनों तक पूछताछ के बाद भी कुछ नहीं निकला तो पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था, लेकिन अभी तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।