{"_id":"5da77c7d8ebc3e01431c1db8","slug":"crime-bareilly-news-bly3804159141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के बाद विश्वविद्यालय में सख्ती चेकिंग के बाद ही अंदर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के बाद विश्वविद्यालय में सख्ती चेकिंग के बाद ही अंदर पहुंचे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विश्वविद्यालय परिसर में कबाड़ कारोबारी से ठगी को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। बुधवार को गेट पर पूछताछ के बाद ही किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने दिया गया। इस मामले में एसएसपी से शिकायत भी की गई है।
रुद्रपुर के कबाड़ व्यापारी इजहार खां कोे वहीं के एक व्यक्ति ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पांच लाख का कबाड़ चार लाख में दिलाने की बात कही थी। उसी के जरिये शनिवार को इजहार यहां पहुंचे तो फर्जी प्रोफेसर बने अशरफ खां नाम के व्यक्ति से मुलाकात उनकी मुलाकात हुई। विश्वविद्यालय कैंपस में इधर-उधर टहलाने के बाद अशरफ ने इजहार खां से दो लाख रुपये ठग लिए। ठगी होने के बाद अशरफ की तलाश में मंगलवार को इजहार अपने परिचित शाहरुख सलीम के जरिये विश्वविद्यालय पहुंचे तो ठगी करने वाले का पता नहीं चल सका। इससे अलर्ट होकर बुधवार से विश्वविद्यालय कैंपस में सख्ती बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने बताया कि अब गेट पर किसी भी बाहरी व्यक्ति को पूछताछ के बाद ही कैंपस के अंदर आने दिया जा रहा है। इजहार के परिचित शाहरुख सलीम ने बताया कि रुद्रपुर के बिचौलिए और ठग के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।