फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बच्चे की चीखों से ‘दहला’ आशीष रॉयल पार्क

Sun, 29 Sep 2019 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। आशीष रॉयल पार्क कॉलोनी में एक ऑटोमोबाइल कंपनी के अफसर के घर की छत पर आधी रात के करीब एक बच्चे के रोने-चीखने की आवाज गूंजी तो पूरी कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं के बीच अब कॉलोनी में तैनात सभी नौ सिक्योरिटी गार्ड को हटाकर दूसरी सिक्योरिटी एजेंसी से करार किया गया है। कॉलोनी के दोनों गेट के साथ जगह-जगह नए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाने शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि इसके बावजूद कॉलोनी के लोग अपनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। उन्होंने डीआईजी से घटना की जांच के साथ पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है।
विज्ञापन

टाटा मोटर्स के एजीएम अतुल मिश्रा के घर पर यह घटना 22 सितंबर की रात करीब 11 बजे हुई थी, लेकिन इसकी दहशत अब तक बरकरार है। मिश्रा के मुताबिक उनका टीवी देख रहा था, तभी छत से पांच-छह साल के किसी बच्चे के रोने और चीखने की आवाज आई जो बार-बार कह रहा था कि अंकल जीना खोलो और मुझे नीचे उतारो। उन्होंने अंदर से ही ऊपर देखा लेकिन अंधेरे में लोहे के जाल के ऊपर फाइबर की रेन शीट लगी होने की वजह से कुछ नहीं दिखाई दिया। नीचे से ही बच्चे से पूछा तो उसने बताया कि वह अपनी गेंद लेने पड़ोस के तीसरे वाले घर की छत पर चढ़ा था मगर घरवालों ने जीने का दरवाजा बंद कर दिया है। अतुल पड़ोसियों को इकट्ठा करके ऊपर गए तो कोई नहीं मिला। लोहे की जंग लगी पुरानी रॉड और छत पर पड़े उनकी पत्नी के कपड़ों को ऐंठकर बनाई एक रस्सी जैसी चीज जरूर पड़ी मिली जिसने सबको चौंका दिया। अगले दिन पहले रुहेलखंड चौकी प्रभारी और बारादरी थाने में शिकायत की मगर पुलिस ने कोई गौर नहीं दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया नई तरह की घटना
डीआईजी तक मामला पहुंचने के बाद बारादरी पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ इस तरह की घटनाएं और गैंग तलाशने में माथापच्ची की। इंस्पेक्टर राहुल सिंह के मुताबिक बरेली तो दूर आसपास के किसी जिले में इस तरह की कभी कोई घटना नहीं हुई है और न ऐसा कोई गैंग है जो आपराधिक घटनाओं के लिए इस तरह की हरकत करता हो। इंस्पेक्टर का मानना है कि अगर कोई गैंग रहा होता तो वह मौके पर या आसपास कोई वारदात जरूरत करता। लिहाजा परिवार को कोई भ्रम हुआ है या फिर शरारती युवकों ने उन्हें डराने के लिए हरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लड़कों पर शक
कॉलोनी के लोगों के मुताबिक कुछ दिन से कॉलोनी में बाइक और स्कूटी पर तीन लड़कों को घूमते देखा गया था। उस रात भी घटना से पहले ऐसे लड़के पीछे के रास्ते से जाते दिखे। ये लड़के ठीक घरों के लग रहे थे और हेलमेट भी पहने थे। कॉलोनी वालों को इन्हीं लड़कों पर शक है। मिश्रा का कहना था कि उन्होंने डीआईजी से कहा है कि उस रात कॉलोनी के टावर की जद में आ रहे मोबाइल नंबरों की जांच कराएं तो हो सकता है कुछ पता लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed