{"_id":"5d8d21718ebc3e013549a067","slug":"crime-bareilly-news-bly3777571196","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को फोन किया, बोला - बहुत रुपया पीट लिया, अब दस लाख दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को फोन किया, बोला - बहुत रुपया पीट लिया, अब दस लाख दो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी को फोन कर एक अंजान व्यक्ति ने दस लाख रुपये रंगदारी देने को धमकाया। रुपये न मिलने पर परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी। एसपी सिटी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में व्यापारी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र के आशीष रॉयल पार्क निवासी ओम प्रकाश गुप्ता की पीलीभीत बाईपास पर बजरंग ढाबे के पास चंद्र बिल्डिंग मेटेरियल नाम से दुकान है। उनके मुताबिक 24 सितंबर की शाम एक अंजान व्यक्ति का फोन आया। बताया कि फोन उठाते ही वह अभद्रता करने लगा और बोला- बहुत रुपया पीट लिया, अब दस लाख रंगदारी हमें दो। तीन दिन में रुपया नहीं मिला तो परिवार सहित मार देंगे। करीब दो मिनट बात होने से बाद से आरोपी का फोन बंद जा रहा है। व्यापारी ने बताया कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है। न ही इस मामले को लेकर उन्हें किसी पर शक है।