{"_id":"5d8bc5408ebc3e93bb4c641a","slug":"crime-bareilly-news-bly3776056120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग प्रकरण: दो छात्रों के कमरों में डाला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैगिंग प्रकरण: दो छात्रों के कमरों में डाला ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में रैगिंग के आरोपी छात्रों के हॉस्टल से निष्कासन के बाद बुधवार को दो छात्रों के कमरे में सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने ताला डाल दिया। तीसरे छात्र के हिमाचल प्रदेश चले जाने से उसका सामान हॉस्टल में ही रखा है। आरोपी छात्र मामला निपटाने के लिए पीड़ित छात्रों से मिलकर माफी मांग रहे हैं। वहीं, चीफ वार्डन प्रो. एके जैतली ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. बृजेश त्रिपाठी को पत्र लिखकर कहा है कि रैंगिंग अपराध है। इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि यह नजीर बन सके।
विश्वविद्यालय में एमबीए प्रथम वर्ष और बीटेक थर्ड ईयर के कुछ छात्रों के बीच सत्र शुरू होने के बाद से ही टकराव चल रहा है। दो-तीन बार बीटेक थर्ड ईयर के इन छात्रों ने एमबीए फर्स्ट ईयर के छात्रों को जूनियर बताकर रौब गांठने की कोशिश की थी। सोमवार को भी बीटेक और फार्मेसी के तीन छात्रों ने एमबीए के तीन छात्रों को रोककर गाली-गलौज कर नाम-पता पूछा था। लिखित शिकायत पर चीफ वार्डन प्रो. एके जैतली ने आरोपी छात्र रतन गुप्ता, आदर्श और आयुष को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया। इनमें से दो छात्रों ने हॉस्टल का कमरा खाली कर दिया तो बुधवार को वहां ताला डाल दिया गया। वहीं, एक छात्र हिमाचल प्रदेश चला गया और दस दिन बाद लौटेगा।
‘आरोपी छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित किया जा चुका है। चीफ प्रॉक्टर को पत्र लिखकर कठोर कार्रवाई को कहा गया है, ताकि रैगिंग करने वालों को सबक मिल सके।’
विज्ञापन
- प्रो. एके जैतली, चीफ वार्डन, रुहेलखंड विश्वविद्यालय