{"_id":"5d8a7c2a8ebc3e01542f7ade","slug":"crime-bareilly-news-bly377458986","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से लौट रहे छात्र को दबंगों ने पीटा, रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से लौट रहे छात्र को दबंगों ने पीटा, रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोचिंग पढ़कर लौट रहे 12वीं के एक छात्र को रास्ते में रोककर कुछ दबंगों ने पीट दिया और रुपये भी लूट लिए। मोबाइल छीनने की कोशिश करते वक्त भीड़ इकट्ठी हुई तो ंभाग निकले। छात्र पार्ट टाइम नौकरी भी करता है। पीड़ित ने बारादरी थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिथरी चैनपुर के मोहनपुर निवासी अंशु कुमार 12वीं के छात्र है। अंशु पीलीभीत बाईपास स्थित एक मेडिकल कॉलेज में पार्ट टाइम वार्ड ब्वॉय की नौकरी भी करते हैं। उन्होंने बताया कि वह दुर्गा नगर स्थित एक कोचिंग में रोजाना पढ़ने आते है। पिछले कुछ दिनों से एक अंजान व्यक्ति फोन पर उन्हें परेशान कर रहा था। मिलने की बात कहता था। बताया कि फोन नंबर फेसबुक से मिला। आरोप है कि मंगलवार सुबह कोचिंग से लौटते वक्त एक बाइक पर सवार तीन लड़कों ने छात्र की साइकिल रोकली। गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और उनके रुपये लूट लिए। मोबाइल छीनते वक्त लोग इकट्ठा हुए तो वह भाग निकले। बदमाशों ने फोन पर मेसेज करने की भी बात की।