{"_id":"5d852b048ebc3e015369f10d","slug":"crime-bareilly-news-bly3769272156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में घायल अवस्था में मिला उन्नाव का अगवा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में घायल अवस्था में मिला उन्नाव का अगवा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उन्नाव का अगवा युवक घायल अवस्था में बरेली में मिला है। उसे पांच दिन पहले अगवा किया गया था। पुलिस की सूचना पर शुक्रवार को युवक के पिता बरेली पहुंचे। पुलिस ने उसे उनके सुपुर्द कर दिया। परिवार वाले उसे लेकर उन्नाव रवाना हो गए।
डिफेंस कॉलोनी पीएसी नकटिया के हरीशपाल बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे अपने घर से सैटेलाइट की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनको एक युवक उनको लावारिस स्थिति में घायल मिला। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। युवक से पूछने पर उसने अपना नाम पुष्पेंद्र सिंह (20) बताया। एक मोबाइल नंबर भी दिया। इस पर कॉल करने पर उसकी बहन से बात हुई। इसके बाद पता लगा कि युवक को पांच दिन पहले मऊ से अगवा किया गया था। सूचना पर शुक्रवार को उन्नाव के थाना गंगाधार के अंबिकापुरी में रहने वाले पुष्पेंद्र के पिता सुरेंद्र सिंह यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुष्पेंद्र 15 सितंबर को पश्चिमी बंगाल के आसनसोल से लौट रहा था। मऊ में उससे लूटपाट की गई। इसके बाद अगवा कर लिया गया। वह पुष्पेंद्र को साथ लेकर चले गए। उन्होंने इस मामले में बरेली पुलिस को कोई तहरीर न देने की बात कही है। बताया कि पुष्पेंद्र ने कई दिन से कुछ खाया नहीं है। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में वह अभी पूरी घटना नहीं बता पा रहा।