फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

उत्तराखंड की नामी मॉडल को भेजे अश्लील फोटो-मेसेज

Tue, 17 Sep 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। एक अफसर की मॉडल बेटी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट कबूल नहीं की तो युवक ने पहले उसे अश्लील मेसेज भेजे और इसके बाद उसी के एडिट किए हुए अश्लील फोटो के साथ गालियों भरे कमेंट भी भेजने शुरू कर दिए। सोमवार को अफसर की ओर से इस मामले में थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अफसर ने बताया कि उनकी बेटी मिस उत्तराखंड रहने के साथ कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीत चुकी है। इसके साथ मॉडलिंग भी करती है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके में रहने वाले सरकारी अफसर की बेटी मॉडल है। सोमवार को थाना बारादरी पहुंचे अफसर ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पूर्व मिस उत्तराखंड है, साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताएं जीत चुकी है। सोशल साइट पर उनकी बेटी के लाखों फॉलोवर भी हैं। उन्होंने बताया कि एक युवक उनकी बेटी को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है। यह युवक बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील मेसेज भेज रहा है। साथ ही बेटी के कई फोटो जिनमें कुछ एडिट किए हुए भी हैं, उसे ही भेजता रहता है। फिर खुद ही फोटो पर भद्दे कमेंट भी करता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बारे में बेटी से पूछताछ की उसने बताया कि युवक ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ दिन पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी हुई है जिसे उसने कबूल नहीं किया तो युवक ने नाराज होकर बेहूदी हरकतें शुरू कर दीं। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed