फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

साक्षी को भेजा मेसेज- तेरी और अभि सिंह की 50 लाख में ले ली है सुपारी

Tue, 17 Sep 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। अंतरजातीय विवाह करने वाली साक्षी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले दिनों साक्षी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर बदनाम किए जाने का आरोप लगाया था। अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है कि एक युवक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें और उनके पति को मारने के लिए सुपारी लेने की बात कहकर धमका रहा है।
विज्ञापन

साक्षी का कहना है कि उन्हें और उनके पति अजितेश उर्फ अभि को समाज में बदनाम किया जा रहा है। दोनों को सोशल मीडिया, मेसेज और फोन के जरिये लगातार जान से मारने और बरबाद करने की धमकियां भी मिल रहीं हैं। साक्षी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है कि कुछ दिनों से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिद्दी जाट नाम की आईडी से एक युवक आपत्तिजनक मेसेज भेज रहा है। इस युवक ने उन्हें धमकी दी है कि उसने उनकी और अजितेश की 50 लाख रुपये में सुपारी ली है और अब तीन महीने में काम पूरा कर देगा। उसे सुपारी किसने दी है, धमकी में इसका कोई जिक्र नहीं है। अजितेश के मुताबिक ट्वीटर और फोन पर अभिषेक शर्मा नाम का एक युवक उनसे लगातार गालीगलौज कर रहा है। उन्हें और उनके परिवार को आपत्तिजनक मेसेज भेज रहा है। उन्होंने बरेली पुलिस से शिकायत की तो उसने उन्हें दिल्ली में ही शिकायत दर्ज कराने की सलाह दे दी। वह दिल्ली में अपना पता और पहचान नहीं खोलना चाहते इसलिए कार्रवाई नहीं करा सके। मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायत में साक्षी ने अनहोनी होने की भी आशंका जताई है। सीओ थ्री कुलदीप कुमार ने बताया कि इस बारे में उन्हें अभी कोई नई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed