फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सटोरिये के पिता से वसूली करते दरोगा का वीडियो वायरल

Thu, 12 Sep 2019 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
crime
बिथरी चैनपुर। सटोरिये बेटे को बचाने की खातिर पिता को हड़काकर दरोगा ने वसूली कर ली। तंग ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पंद्रह दिन पुराने वीडियो के बारे में अभी पुलिस अधिकारी इसकी जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मामला बिथरी चैनपुर थाने का है। यहां लगभग पांच माह पहले तक एक दरोगा तैनात थे। अब उनका तबादला अलीगंज थाने में कर दिया गया है। आरोप है कि थाने में तैनाती के समय दरोगा को पता चला कि किशनपुर निवासी एक व्यक्ति सट्टा लगवाता है। जानकारी होने पर दरोगा ने उस व्यक्ति को बुलाया तो वह भाग गया। तब दरोगा ईट भट्ठे पर काम कर रहे उसके पिता को हड़काने पहुंच गए। बेटे को बचाने के लिए पिता ने दरोगा को दो हजार रुपये दे दिए। इसके बाद दरोगा ने हफ्ता वसूली शुरू कर दी। पांच माह पहले दरोगा जी थाने से लाइन हाजिर कर दिए गय। इसके बाद भी यह वसूली का सिलसिला जारी रहा। लगभग 15 दिन पहले दरोगा ने दस हजार रुपये मांगे तो थाने के बाहर रुपये देने की बात तय हुई। रुपये देते समय किसी ने दरोगा का वीडियो बना लिया। एक दिन पहले उसे वायरल कर दिया। दरोगा इस समय अलीगंज थाने में तैनात बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर ललित मोहन का कहना था कि इस तरह का कोई वीडियो अभी उनके पास नहीं आया है, वीडियो देखकर अफसरों को जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed