फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

इंवर्टिस यूनीवर्सिटी कैंपस में घुसे आउट साइडर्स, तीन छात्रों को पीटा

Thu, 12 Sep 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। इन्वर्सिटी यूनिवर्सिटी का कैंपस बुधवार दोपहर कुछ छात्रों और बाहर से दीवार फांदकर अंदर घुसे लड़कों के बीच जंग का मैदान बन गया। लोहे की रॉड, चेन और डंडे लेकर अंदर घुसे इन बाहरी लड़कों ने तीन छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर इतना पीटा कि तीनों लहूलुहान हो गए। इस दौरान कैंपस में भगदड़ मच गई और दहशत के मारे लड़कियां बुरी तरह चीखने लगीं। एक छात्र की हालत गंभीर होने की वजह से उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर अजय की ओर से पांच को नामजद करते हुए छह लड़कों के खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

इन्वर्सिटी यूनिवर्सिटी में दोपहर करीब तीन बजे कक्षाएं खत्म हो जाती हैं। बुधवार को कक्षाएं खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस में ही स्थित बस स्टैंड की ओर जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। कैंपस की दीवार फांदकर अचानक पांच-छह बाहरी लड़के अंदर घुस आए। सभी के हाथों में लोहे की रॉड, चेन और डंडों जैसी चीजें थीं। इन लड़कों ने अंदर आते ही बस स्टैंड की ओर बढ़ रहे इंजीनियरिंग के छात्र आदित्य कुमार और उसके साथ मौजूद पारंतुक और रिषभ पर हमला कर दिया। अचानक हमले के बाद तीनों बचने के लिए भागे तो हमलावर लड़कों ने उन्हें पूरे कैंपस में दौड़ा-दौड़ाकर चेन और रॉड से पीटा। अचानक इस घटना से पूरे कैंपस में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

बाहरी लड़कों ने सबसे ज्यादा आदित्य की पिटाई की। उसे जमीन जमीन पर गिरा लिया और उसके सिर, गर्दन और चेहरे पर रॉड और डंडों से प्रहार किए। मारपीट के दौरान हंगामा मचा तो गार्ड राजकुमार और अरुण पहुंचे जिन्हें देखकर हमलावर लड़के भाग निकले। हमले के घायल हुए तीनों छात्रों को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फौरन मिशन अस्पताल भेजा। इनमें आदित्य की हालत ज्यादा गंभीर थी। उसे आईसीयू में रखा गया है। चीफ प्रॉक्टर अजय ने विशाल पटेल, धीरज, निशित, अमित, संजय और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चीफ प्रॉक्टर के मुताबिक ये सब लड़के आसपास के गांव के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमला क्यों हुआ, न छात्र कुछ बोले न यूनिवर्सिटी
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्रों पर बाहरी लड़कों ने दुस्साहसिक ढंग से कैंपस में घुसकर जानलेवा हमला क्यों किया, इस पर सभी चुप्पी साधे रहे। न तो हमले के शिकार हुए छात्रों ने इस पर मुंह खोला न ही यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर ने थाना बिथरी चैनपुर में दर्ज कराई गई एफआईआर में इसका जिक्र किया। हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस घटना की वजह से कुछ लड़कियों से जुड़ी बताई जा रही है।

यूनिफार्म ऑफ डे का उठाया फायदा
बरेली। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड तय है। बुधवार को यूनिफार्म ऑफ डे होता है। इस दिन छात्र-छात्राएं अनफॉर्मल कपड़ों में आते हैं। हमलावर लड़कों ने इसी का फायदा उठाया। वह दीवार फांदकर कैंपस में आ गए और उनकी कोई पहचान भी नहीं कर सका। जैसे ही आदित्य, पारंतुक और रिषभ कैंपस के बस स्टैंड पहुंचे। इन पर इन लड़कों ने हमला बोल दिया। कुछ छात्र-छात्राओं ने मोबाइल से इसकी वीडियो बना ली। वीडियो के जरिए पुलिस उनकी पहचान कर रही है।

बहन की दोस्त से मिली आदित्य के परिवार को सूचना
आउट साइडर्स के हमले में घायल जहानाबाद (पीलीभीत) के गांव सियावाड़ी पट्टी निवासी छात्र आदित्य की बहन नंदिनी भी यूनिवर्सिटी में एमटेक की छात्रा है। बुधवार को नंदिनी यूनिवर्सिटी नहीं आई थी। आदित्य अकेला आया था। आदित्य के ताऊ चरन सिंह और भाई अक्षय ने बताया कि आदित्य के साथ घटी वारदात की सूचना नंदिनी की दोस्त ने उन्हें मोबाइल पर कॉल करके दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले पीलीभीत से बरेली चल दिए। आदित्य के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से उसे अभी आईसीयू में रखा गया है।

कैंपस में मारपीट का मैंने गंभीर संज्ञान लिया है। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, कुछ आरोपी पकड़े भी गए हैं। इस घटना की यूनिवर्सिटी अपने स्तर पर भी जांच करा रही है। जो छात्र दोषी पाए जाएंगे उन्हें सस्पेंड किया जाएगा। बड़ी गलती मिलने पर एडमिशन भी निरस्त किया जाएगा। - उमेश गौतम, कुलाधिपति, इन्वर्टिस विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed