{"_id":"5d76a2b98ebc3e93b24e2a73","slug":"crime-bareilly-news-bly375590651","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारा के इशारे पर नाच रहे डीएम हम पर ‘गुर्राते’ थे..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारा के इशारे पर नाच रहे डीएम हम पर ‘गुर्राते’ थे..
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा के पिता ने सोमवार को जिलाधिकारी शाहजहांपुर पर आरोप लगाया कि उन्होंने स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर उन्हें धमकाया था। जिलाधिकारी को यहां से हटाया जाना चाहिए।
रविवार को एसआईटी की लंबी पूछताछ के बाद छात्रा और उनके पिता पुलिस और प्रशासन पर हमलावर हो उठे। पिता ने अभी तक दुष्कर्म रिपोर्ट न लिखे जाने पर कहा कि मामले में पक्षपात किया जा रहा है। कहा कि दिल्ली में बेटी ने जीरो एफआईआर के लिए तहरीर दी। वहां से जब तहरीर की कॉपी यहां भेजी गई तो अभी तक रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की गई। कहा कि पूरे मामले में शासन-प्रशासन के दबाव में काम किया जा रहा है। 25 अगस्त को यहां स्वामी के खिलाफ तहरीर दी थी। 27 तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि तुम जानते नहीं कि किसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे हो। लेकिन मैं नहीं माना। गुमशुदगी की तहरीर मांगी जा रही थी। मैंने नहीं दी। ऐसे जिलाधिकारी को यहां से हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा (स्वामी चिन्मयानंद) की सच्चाई सामने आनी ही चाहिए। वह न्याय की इस लड़ाई में पीछे नहीं हटेेंगे। पिता ने एसआईटी से बेटी को न्याय मिलने की उम्मीद जाहिर की है। इधर छात्रा के पिता के आरोपों पर जिलाधिकारी ने किसी तरह की प्रतिक्रिया देने ने इंकार कर दिया।
शाहजहांपुर। छात्रा के पिता ने बेटी के आरोपों की जांच कर रही एसआईटी पर भरोसा तो जताया लेकिन जांच प्रक्रिया पर सवाल भी उठाए हैं। उनका कहना है कि हम लोगों से जांच टीम ने 11 घंटे पूछताछ की। लेकिन अभी तक बाबा (स्वामी) से पूछताछ क्यों नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि जांच के दौरान उनके बेटी के बयान दर्ज हो रहे थे। लेकिन बीच-बीच में रिकॉर्डिंग बंद हो जा रही थी। इस उनकी बेटी ने एतराज जताते हुए पूरे बयान रिकॉर्ड कराने को कहा था।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छात्रा के पिता ने कहा कि मेरी बेटी ने हॉस्टल के कमरे में शोषण से संबंधित सबूत होने की बात कही है। उस कमरे को मुझे व मेरी बेटी को साथ ले जाकर मीडिया के सामने खुलवाया जाए। वहां कैमरा और चश्मा आदि है। उसमें सबूत हैं। जिसे मेरी बेटी सबको दिखाएगी और वायरल करेगी। छात्रा के पिता ने कहा कि मेरे इस थोड़े शब्दों में आप समझे। बाकी सबूत मेरे पास हैं। समय आने पर पूरे देश के सामने सबूत ला दिए जाएंगे।
शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद के वकील ओमसिंह ने कहा कि जब कोई अपने ही बनाए जाल में फंसता है तो वह इसी तरह की उल्टी-सीधी बयानबाजी करता है। उन्होंने कहा कि मामले की एसआईटी जांच कर रही है। उन्हें पूरा भरोसा है कि दूध का दूध, पानी का पानी सामने आएगा। उन्होंने कहा कि षडय़ंत्रकारी केवल स्वामी और कॉलेज की छवि को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब फिरौती का पांच करोड़ नहीं मिला तो फेसबुक पर वीडियो डालकर स्वामी को बदनाम किया गया है। ब्यूरो