फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मुखबिरी के शक में मां-बेटे पर हमला

Tue, 20 Aug 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। मुखबिरी के शक में दबंगों ने मां-बेटे को रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। बारादरी क्षेत्र के माधोबाड़ी निवासी गुलाबो देवी चौका बर्तन का काम करती हैं। उनके मुताबिक मोहल्ले में अवैध काम करने वाले कुछ लोग उन्हें और उनके बेटे को पुलिस का मुखबिर बताते हैं। इसके चलते रंजिश भी मानते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले किसी अन्य व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने उनके अड्डों पर छापा मारा था। इस बात से नाराज होकर 16 अगस्त की रात कुछ लोग उनके घर में घुस आए और तोड़फोड़ की। अगले दिन सुबह काम पर जाते वक्त गंगापुर निवास प्रेम, भूरी, मोहल्ले के ही सोनू, आशा ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे उनके बेटे अर्जुन और सास पर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed