फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दोस्तों ने ही की थी अयान की हत्या, कबाड़े में बेची स्कूटी भी बरामद

Mon, 12 Aug 2019 06:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। नकटिया की चेतना कॉलोनी के छात्र अयान की हत्या का खुलासा करीब डेढ़ महीने बाद होने जा रहा है। कैंट पुलिस ने अयान के दो दोस्तों को पकड़ लिया है और मुख्य आरोपी समेत दो अन्य की तलाश कर रही है। कुकर्म का विरोध करने पर अयान की हत्या की गई थी। पुलिस ने एक कबाड़ी को भी थाने में बैठा रखा है जिसके पास अयान की स्कूटी बेची गई थी।
विज्ञापन

18 जून को 14 साल का अयान सैफी लापता हो गया था। वह घर से स्कूटी लेकर चिकन लेने होटल पर गया था। बीस जून को उड़ला नहर के पास उसका शव बोरों के नीचे दबा मिला। कैंट पुलिस तब से घटना के खुलासे में लगी थी पर सफलता नहीं मिल सकी थी। अब पुलिस ने सुराग जुटाकर अयान के दो दोस्तों को पकड़ लिया है तो मुस्तकीम और शकील समेत दो अन्य फरार हैं। थाने में बैठे दो आरोपियों ने बताया कि हत्यारोपी मुस्तकीम ही है, वे लोग तो तमाशबीन की तरह साथ थे। बताया कि कुकर्म का विरोध करने पर अयान की हत्या गला काटकर की गई थी। उसकी स्कूटी एक कबाड़ी को बेच दी। पुलिस ने कबाड़ी को पकड़कर स्कूटी भी बरामद कर ली है। अयान की बहन इरम को बुलाकर तस्दीक भी कराई गई है।
विज्ञापन


अयान के भाई को पीटकर धमकाया
अयान की बहन इरम ने रविवार को श्यामगंज चौकी पर तहरीर देकर अपने दूसरे भाई अब्दुल खालिद को धमकाने वाले रिश्तेदार युवक पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि चाकू पर धार रखने वाले आरोपी ने खालिद को रोककर बुरी तरह पीटा। कहा कि जैसे तेरे भाई की हत्या हुई, वैसे ही तुझे भी मारा जाएगा। पुलिस की कार्रवाई से पहले आरोपी पक्ष के लोग इरम के घर पहुंच गए। बाद में समझौता कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed