फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

भाभी पर चाकू से किया हमला, वीडियो वायरल

Thu, 08 Aug 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। छेड़छाड़ की रिपोर्ट वापस न लेने पर महिला पर उसके देवर ने चाकू से हमला कर दिया। घटना का परिवार के ही एक सदस्य ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी देवर उन्हें अपहरण व दुष्कर्म करने की धमकी देता है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने बुधवार को एसपी देहात से शिकायत की। उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आंवला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। इसकी रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर छह जून को दर्ज की गई थी। पीड़ित के मुताबिक इसके बाद से आरोपी रिपोर्ट वापस लेने के लिए उन्हें धमकाते हुए कई बार मारपीट भी की। रिपोर्ट वापस न लेने पर उन्हें अपहरण और दुष्कर्म करने की धमकी भी देते हैं। आरोप है कि कुछ पहले विरोध करने पर देवर ने उन पर चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गईं। शोर सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान परिवार के एक सदस्य ने वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। आरोप है कि वीडियो दिखाने के बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed