फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

डबल मर्डर: आज कोर्ट में पेश होगी अनुराग के नार्को टेस्ट की अर्जी

Tue, 06 Aug 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। दोहरे हत्याकांड की घटना में आरोपी अनुराग के नार्को टेस्ट की अर्जी और प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए प्रेमनगर पुलिस ने सोमवार को कोर्ट जाने की बात कही थी। कांवड़ियों की निगरानी के चलते पुलिस कोर्ट नहीं जा सकी। अब मंगलवार को यह कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक की सहायक प्रबंधक रूपा सत्संगी और उनके पति नीरज सत्संगी की 24 जुलाई की रात गुलमोहर पार्क कॉलोनी स्थित उनके घर में ही लोहे के मूसल से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। 31 जुलाई को पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि रूपा ने ही अपने परिचित ऑटो ड्राइवर अनुराग भागवानी को पांच लाख रुपये में बीमार चल रहे अपने पति की हत्या की सुपारी दी थी। अनुराग के साथ उनके नजदीकी संबंध थे। पति की हत्या के दौरान रूपा ने शोर मचाना शुरू किया तो अनुराग ने उनकी भी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के तीखे सवालों के बाद एडीजी ने सच सामने लाने को नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया। एसएसपी ने इस बारे में प्रेमनगर पुलिस को पत्र जारी कर कोर्ट से अनुमति मांगने को कहा है। सोमवार को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट जाकर नार्को टेस्ट की अर्जी देने और अब तक की विवेचना की प्रगति आख्या देने की बात कही थी। सोमवार को त्रिवटीनाथ मंदिर में कांवड़ियों के जमाबाड़े और इलाके में निकलने वाले जत्थों को नियंत्रित करने में पुलिस लगी रही। अब यह कार्रवाई मंगलवार को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल नहीं आया अनुराग
- परिवार और अधिवक्ता की मांग पर कोर्ट ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी अनुराग भागवानी के इलाज के निर्देश दिए हैं। इस बारे में जिला जेल व अस्पताल प्रशासन को सूचना भी भेज दी गई है। हालांकि सोमवार रात तक अनुराग को जिला अस्पताल शिफ्ट नहीं किया गया था। उसकी रीढ़ की हड्डी टूटी हुई है। जिला अस्पताल में उसका उपचार नहीं हुआ तो उसे पीजीआई या एम्स भेजा जा सकता है।

नार्को टेस्ट के दौरान मौजूद रहने की मांग
- पीड़ित परिवार के मुखिया संजय सत्संगी ने नार्को टेस्ट की कवायद शुरू होने पर संतोष जताया है। कहा है कि इससे सही तथ्य पता लग सकेंगे। हालांकि उनका कहना है कि नार्को टेस्ट के दौरान परिवार के सदस्यों को भी लैब में मौजूद रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। वे इसके लिए अधिकारियों से मांग करेंगे।


पति के इलाज को लेकर गंभीर थीं रूपा
रूपा सत्संगी अपने पति के इलाज को लेकर काफी गंभीर रहती थीं। श्यामगंज स्थित किशोर मेडिकल स्टोर से हर माह की 26 तारीख को वे पति की तीन हजार रुपये की दवा ले जाती थीं। मेडिकल स्टोर के संचालक दुर्गेश खटवानी का कहना था कि डॉ. मुकुल अग्रवाल से नीरज सत्संगी का उपचार चल रहा था। दवा खत्म होने से चार दिन पहले ही रूपा स्टोर पर आ जाती थीं। स्टोर के स्टाफ से भी उनका बेहतर संवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed