फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बिजली चेकिंग टीम पर हमला, रिपोर्ट 

Tue, 06 Aug 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। पुराना शहर बुखारपुरा में कनेक्शन चेक करने गई टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। आसपास लोगों की भीड़ देख चेकिंग टीम सदस्य अपने वाहन छोड़कर भाग गए। चेकिंग टीम की पिटाई के बाद पत्थराव भी किया। घटना की रिपोर्ट थाना बारादरी में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम जगतपुर जेई प्रदीप भारती बुखारपुरा में विशाल गुप्ता, सरवर यार और नसरत जहां के कनेक्शन चेक करने को टीम लेकर पहुंचे। इन कनेक्शनों पर बिजली चोरी की शिकायत 1912 हेल्पलाइन पर हुई थी। इसके बाद ही जेई शाम करीब चार बजे मौके पर पहुंचे। वहां पर विशाल गुप्ता के परिसर में बिना कनेक्शन वाटर प्लांट चलता मिला। टीम सरवरयार खां के यहां पहुंची तो मीटर से अलग तार लगाकर बिजली चोरी होती मिली। तीसरा कनेक्शन नसरत जहां का चेक होना था, इससे पहले ही नईम, हफीज और सरवर खां आदि ने टीम घेर ली। आरोप है कि शोरशराबा सुनकर आस पास के लोगों ने भी हंगामा कर दिया। एक दो संविदा कर्मियों की पिटाई हो गई। स्थिति खराब होता देख टीम भाग खड़ी हुई। भीड़ बाद में पुलिस चौकी पहुंची और उसके बाद बीसलपुर चौराहा पर खड़ी टीम सदस्यों पर पत्थराव किया। इतना कुछ होने के बावजूद भी इस घटना से एसई और एक्सईएन अनभिज्ञ रहे। घटना से अफसरों को अवगत नहीं कराया गया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे बाद एक्सईएन अनिल गर्ग को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद एसडीओ हरीओम और जेई प्रदीप भारती थाना बारादरी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। एसडीओ और जेई ने तहरीर देकर दो बिजली चोर और 20-25 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। इसमें तीन लोग नामजद हैं। एक्सईएन अनिल गर्ग ने कहा कि इतना बवाल होने के बावजूद घटना संबंधित अफसरों तक नहीं पहुंचना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed